सत्ता का संग्राम: फूलपुर विधानसभा में क्या है विकास की जमीनी हकीकत, इस रिपोर्ट में जानें
यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है, वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में फूलपुर विधानसभा सीट पर अमर उजाला की टीम ने लोगों से बातचीत की।
विस्तार
यूपी में अगले साल यानी 2027 में विधानसभा का चुनाव होना है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी छोटे-बड़े दल अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। सपा जहां अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है वहीं भजापा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा सरकार के कामकाज से जनता कितना संतुष्ट है और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर लोगों की राय क्या है? प्रदेश की जनता के 'मन की बात' जानने के लिए आमर उजाला ने एक अभियान चलाया है जिसका नाम है 'सत्ता का संग्राम'। इस अभियान के तहत अमर उजाला की टीम प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाकर तमाम मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि क्षेत्र के मौजूदा विधायक के काम-काज से जनता कितना संतुष्ट है? इसी कड़ी में फूलपुर विधानसभा सीट पर अमर उजाला की टीम ने जायजा लिया।
फूलपुर के व्यापारियों ने खोले चुनावी पत्ते!
सत्ता का संग्राम के तहत अमर उजाला की टीम ने फूलपुर विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से बात कर सरकारी योजनाओं और विकास की जमीनी हकीकत जानने की कोशिश की। बातचीत के दौरान व्यापारियों ने बताया कि उनके लिए सबसे जरूरी कानून-व्यवस्था थी जो बीजेपी की सरकार आने के बाद से बहुत अच्छी है। आगे उन्होंने बताया कि व्यापारी लगातार तरक्की कर रहे हैं। बिजली, सड़के और सारी मूलभूत सुविधाएं योगी सरकार में मिल रही हैं। व्यापारियों ने कहा कि जब प्रदेश में बीजेपी की सरकार नहीं थी तब भी और आज भी व्यापारी बीजेपी के साथ हैं और तीसरी बार भी बीजेपी की सरकार बनेगी।
फूलपुर में किसानों के क्या हैं मुद्दे?
फूलपुर में किसानों ने बताया की योगी सरकार में चारों तरफ विकास हो रहा है। बिजली, सड़क और कानून व्यवस्था प्रदेश की बहुत अच्छी है। रविन्द मिश्रा नाम के किसान ने बताया कि बताने की जरूरत नहीं है आप खुद देख लीजिए विकास हुआ है कि नहीं। आगे बताया कि पहले पता नहीं चलता था कि सड़कों में गड्ढा है कि गड्ढों में सड़क है। किसान का सबसे बड़ा मुद्दा था भयमुक्त वातावरण जो योगी सरकार में हुआ है। प्रदेश में माफिया राज का खात्मा हो गया है। इन्हीं तमाम मुद्दों में वो लोग वोट करेंगे।
पिछले 10 साल में कितने बदले हालात?
फूलपुर में लोगों ने कहा कि योगी तीसरी बार प्रदेश के सीएम बनेंगे, बीजेपी की योगी सरकार में विकास बहुत तेज गति से हुआ है। साथ ही लोगों ने बताया प्रदेश में कोई भी किसी समय आता-जाता हा किसी को कोई परेशानी नहीं है। प्रदेश में माफियाराज खत्म हो गया है अभी भय मुक्त वातावरण है। आगे लोगों ने बताया कि पहले की अपेक्षा अभी बिजली बहुत अच्छी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीजेपी से पहले वो लोग खुद को असुरक्षित महससू करते थे लेकिन वर्तमान वो लोग खुद सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
फूलपुर के युवा किस मुद्दे पर करेंगे वोट?
फूलपुर विधानसभा में युवाओं ने बताया कि योगी सरकार में कानून-व्यवस्था बहुत अच्छी है और वो चाहते हैं कि योगी तीसरी बार सीएम बनें। युवाओं ने बताया कि अतीक अहमद जैसे लोगों ने अराजकता मचा रखी थी लेकिन योगी सरकार में माफिया राज का खात्मा हो गया है। युवाओं ने आगे बताया कि इस बार वो विकास के नाम पर वो लोग वोट करेंगे। बीजेपी की योगी सरकार में मूलभूत सुविधाएं बहुत अच्छी हैं और इसी आधार पर वो मतदान करेंगे। अब महिलाओं को बाहर निकलने में कोई समस्या नहीं होती है पहले बाहर जाने से पहले कई बार सोचना पड़ता था।
योगी सरकार में कैसी है महिला सुरक्षा?
फूलपुर विधानसभा में महिला सुरक्षा को लेकर स्थानीय महिलाओं ने बताया कि उन्हें योगी सरकार में सुनहरा मौका मिला है। अब महिलाएं भय मुक्त होकर बाहर निकलती हैं। महिलाओं ने बताया पहले घर से जाने से पहले सौ बार सोचना पड़ता था लेकिन अब प्रदेश का माहौल बदल गया है। अब महिलाएं निडर होकर बाहर जाती हैं, नौकरी करती हैं, पढ़ाई करती हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं। साथ महिलाओं ने योगी सरकार के काम की जमकर तारीफ की।
