फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Satish will be the GM of NCR, Pramod will be responsible for the core

रेलवे : सतीश होंगे एनसीआर के जीएम, प्रमोद को कोर की जिम्मेदारी

Mon, 07 Nov 2022 10:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 10:46 PM IST
सार

एनसीआर में महाप्रबंधक रहे प्रमोद कुमार को प्रयागराज में ही केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) का महाप्रबंधक बनाया गया है। कोर में महाप्रबंधक का पद यशवंत सिंह के रिटायर होने के बाद से 31 मार्च 22 से पद रिक्त चल रहा था।

विज्ञापन
Satish will be the GM of NCR, Pramod will be responsible for the core
Prayagraj News : प्रमोद कुमार और सतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का महाप्रबंधक सतीश कुमार को बनाया गया है। सतीश कुमार अभी वरिष्ठ उप महाप्रबंधक के पद पर उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर में तैनात थे। एक दो दिन में वह प्रयागराज आकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन



उधर एनसीआर में महाप्रबंधक रहे प्रमोद कुमार को प्रयागराज में ही केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) का महाप्रबंधक बनाया गया है। कोर में महाप्रबंधक का पद यशवंत सिंह के रिटायर होने के बाद से 31 मार्च 22 से पद रिक्त चल रहा था। वहां मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) अरुण कुमार बीते सात माह से महाप्रबंधक का अतिरिक्त पदभार देख रहे थे।
विज्ञापन



फिलहाल प्रमोद कुमार के रूप में कोर को स्थायी महाप्रबंधक अब मिल गए हैं। दूसरी ओर एनसीआर के नए महाप्रबंधक सतीश कुमार भारतीय रेल यांत्रिक इंजीनियरिंग सेवा 1986 बैच के अफसर हैं। प्रयागराज से उनका पहले भी नाता रहा है। डीआरएम लखनऊ के रूप में प्रयागराज में उनका कई बार आगमन हो चुका है। उन्हीं के कार्यकाल में प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन टर्मिनल के रूप में विकसित हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार आठ रेलवे अफसर बने जीएम
बता दें कि सोमवार को ही भारत सरकार के अवर सचिव अमित श्रीवास्तव की ओर से जारी पत्र में रेलवे के आठ सीनियर अफसरों को जीएम बनाने संबंधी पत्र जारी किया गया। इस पत्र में दस जोनल रेलवे में नए जीएम की सूची जारी की गई। इस दस में दो जीएम का तबादला हुआ, जबकि आठ पहली बार इस पद पर पहुंचे। इस सूची में पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम अशोक कुमार त्रिपाठी जो पूर्व में एडीआरएम प्रयागराज भी रह चुके हैं उन्हें अब पश्चिम रेलवे मुंबई का जीएम बनाया गया है।  

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में अपर महाप्रबंधक के  रूप में  सीपी गुप्ता ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व वह पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में प्रधान मुख्य इंजीनियर के पद पर तैनात  थे। सीपी गुप्ता 1986 बैच के आईआरएसई हैं। वह जून 1988 में भारतीय रेलवे में शामिल हुए। वह रेलवे के तमाम महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।  


डीआरएम कटिहार, डीएफसीसीआईएल में मुख्य परियोजना प्रबंधक आदि पदों पर उन्हें काम करने का अनुभव है। प्रयागराज मंडल में भी वह वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आदि पदों पर कार्य कर चुके हैं। कानपुर के एचबीटीआई से सिविल इंजीनियरिंग और आईआईटी दिल्ली से उन्होंने भू तकनीकी इंजीनियरिंग में पीजी किया है। वह इटली में एक्जीक्यूटिव लीडरशिप कार्यक्रम, आस्ट्रिया में छह प्रशिक्षण एवं जापान में प्रौद्योगिकी विनिमय सत्र में शामिल हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed