फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Satish Mishra said: We will not give mobile employment to the youth, BJP SP looted the state

सतीश मिश्र ने कहा : हम युवाओं को मोबाइल नहीं रोजगार देंगे, भाजपा सपा ने प्रदेश को लूटा

Thu, 24 Feb 2022 11:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 11:20 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नाम पर प्रदेश का विनाश किया है। भाजपा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देने के बजाए लाठियां ही दी है। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रयागराज के गंगा तट पर जो लाशें दफनाईं गईं और गंगा में जो लाशें बहाई गईं वह भयावह दृश्य जीवन भर कोई नहीं भूल पाएगा। ये भाजपा सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।

विज्ञापन
Satish Mishra said: We will not give mobile employment to the youth, BJP SP looted the state
Prayagraj News : सतीशचंद्र मिश्र। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बृहस्पतिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश में बसपा की सरकार बनने का दावा किया। जिले में कीडगंज और अल्लापुर में आयोजित जनसभा में सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में अबतक हुए चार चरणों के मतदान में बहुजन समाज पार्टी सबसे आगे चल रही हैं और सबको अचंभित करते हुए दस मार्च को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन





उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नाम पर प्रदेश का विनाश किया है। भाजपा ने अपने पांच साल के कार्यकाल में युवाओं को रोजगार देने के बजाए लाठियां ही दी है। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि प्रयागराज के गंगा तट पर जो लाशें दफनाईं गईं और गंगा में जो लाशें बहाई गईं वह भयावह दृश्य जीवन भर कोई नहीं भूल पाएगा। ये भाजपा सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है।
विज्ञापन





उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो पैसा अब विज्ञापन और चुनावी रैलियों पर पानी की तरह बहा रही है अगर उसका इस्तेमाल कोरोना संकटकाल में किया जाता तो स्थिति इतनी भयावह न होती। साथ ही कहा कि आज जो भीड़ जुटाने के लिए बसों पर भर भर के लोगों को लाया जा रहा है अगर उतनी बस ही मजदूरों को कोरोना काल में घर पहुंचाने के लिए लगा दिया जाता तो मजदूर सुरक्षित तरीके से अपने घर पहुंच जाते।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी मायावती

सतीश ने कहा कि प्रयागराज देश की पहचान है। गंगा यमुना और सरस्वती से निकला संदेश पूरे देश तक जाता है। प्रयागराज की जनता ने फैसला कर लिया है कि वह नौजवान महिला और किसानों के हित के लिए बसपा को जिताएंगे और बहनजी को पांचवी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाएंगे।



सतीश ने भाजपा व सपा नेताओं के दलितों के घर खाना खाने को दिखावा बताया। कहा कि वह खाना पांच सितारा होटल से मंगाया जाता है और गरीब व दलित के साथ बैठकर हमदर्दी दिखाने का नाटक किया जाता है। बहुजन समाज पार्टी गरीब की झोपड़ी में खाना खाने के बजाय उन्हें पक्के मकान देने में विश्वास करती है। बसपा के कार्यकाल में ही प्रदेश का विकास हुआ है सपा और भाजपा ने प्रदेश को बस लूटने का काम किया है।

बसपा शासन में 23 लाख लोगों को मिली थी नौकरी



सतीश मिश्रा ने युवाओं पर बोलते हुए कहा कि हम युवाओं को मोबाइल नहीं देंगे बल्कि उन्हें रोजगार देंगे। उसी रोजगार से वह खुद के लिए और अपने परिवार वालों के लिए मोबाइल खरीदेंगे। बहुजन समाज पार्टी जो वादा करती है उसे पूरा करती है। बसपा ने अपने शासनकाल में प्रदेश 23.5 लाख लोगों को नौकरी दी थी। इस बार भी बसपा ने बेरोजगारी को खत्म करने का संकल्प लिया है और सरकार बनने पर हर घर से एक सदस्य को नौकरी देने का संकल्प लिया है।




उन्होंने बसपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बसपा ने ही प्रदेश में गन्ना का मूल्य दोगुना किया और बिजली का उत्पादन 6500 से बढ़ाकर 13,500 मेगावाट तक बढ़ाया। साथ ही प्रदेश में 23 नए जिले बनाए जिससे इन जिलों में विकास की नई गंगा बहनी शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का असली विकास सिर्फ मायावती ही कर सकती हैं।




मायावती के शासनकाल में ही कानून व्यवस्था सबसे मजबूत थी। बसपा ने समाज के हर वर्ग का विकास किया है और सबको सम्मान दिया है। बसपा शासनकालम में विकलांगो के लिए बनाई गई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी डा शकुंतला अपने आप में एतिहासिक है।





सतीश ने भाजपा विधायकों को घेरते हुए कहा कि वो अपना काम ही कराने के मोहताज रहे तो वो जनता की समस्याओं को क्या सुलझाते, सिर्फ बहुजन समाज पार्टी के नेता ही जनता की समस्याओं को मुखर तरीके से उठाते हैं और उस समस्या को दूर करते हैं। बसपा सरकार के कार्यकाल को याद कर जनता ने मन बना लिया है कि वह एक बार फिर मायावती को मुख्यमंत्री की कमान सौंपने जा रही है। सतीश मिश्रा की जनसभा कीडगंज स्थित शुभव वाटिका और अल्लापुर स्थित रामलीला मैदान में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed