फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saroj Khan came to Prayagraj for the shooting of the film Ishq Samandar

फिल्म इश्क समंदर की शूटिंग में प्रयागराज आई थीं सरोज खान

Sat, 04 Jul 2020 12:20 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jul 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Saroj Khan came to Prayagraj for the shooting of the film Ishq Samandar
सरोज खान - फोटो : self
फिल्म ‘इश्क समंदर’ में जज का किरदार निभाने के लिए सरोज खान आखिरी बार वर्ष 2027 में प्रयागराज आई थीं। तब इस फिल्म की शूटिंग संगम से लेकर गऊघाट, मुट्ठीगंज और एनजीजेडसीसी तक हुई थी। जानी मानी कोरियोग्राफर होने के साथ ही वह बेहद सहज और मिलनसार थीं। फिल्म इश्क समंदर में काम करने वाले शहर के युवा कलाकार सचिन ने उनके निधन के बाद शुक्रवार को उनसे जुड़ी स्मृतियों को साझा किया।
विज्ञापन

 
फिल्म की शूटिंग के लिए आईं सरोज खान तब यमुना तट पर स्थित त्रिवेणी दर्शन में ठहरी थीं। अनवर अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के नायक के तौर पर शहर के ही अभिनेता तनवीर जैदी ने काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग बोट क्लब पर हुई थी जबकि नृत्य एनसीजेडसीसी के प्रेक्षागृह में शूट किया गया था। सचिन के मुताबिक तब वह हर कलाकार से बहुत ही सहजता से मिलती थीं।
विज्ञापन


उनके साथ फोटो खिंचवाने और आटोग्राफ लेने के लिए नई प्रतिभाओं में होड़ मच गई थी, लेकिन उन्होंने किसी को निराश नहीं किया था। कटरा निवासी अभिनेता और फैशन फोटोग्राफर मनु पुरवार ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड में सबको नचाया। कथक, भरतनाट्यम से लेकर नृत्य की हर विधा पर उनकी समान पकड़ थी। वह हमेशा नए कलाकारों को प्रोत्साहन देने में आगे रहा करती थीं। लोकनाट्यविद अतुल यदुवंशी, प्रवीण शेखर, शनि केशरवानी ने उनके निधन पर शोक जताया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed