फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sardar Sena raised voice for the arrest of the accused in Arun murder case

Prayagraj News: अरुण हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सरदार सेना ने उठाई आवाज

Sat, 29 Mar 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 29 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sardar Sena raised voice for the arrest of the accused in Arun murder case
सुहास। कोरांव थाना क्षेत्र के बैठकवा गांव निवासी स्कूल संचालक अरुण कुमार सिंह पुत्र लाल चंद्र सिंह (26) की बेरहमी से हत्या कर शव को पटेहरी गांव में सरसों के खेत में फेंक दिया गया था। अरुण 23 फरवरी शाम को घर से निकाला था। मामले में मृतक के पिता के द्वारा पटेहरी गांव के सुशील तिवारी पुत्री अर्चना व बेटे समेत 4 लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी थी। नामजद तहरीर पर कोरांव पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। बावजूद इसके हत्या के माह भर बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश नहीं की जा सकी न तो किसी को जेल भेज पाई और न ही किसी की गिरफ्तारी हो सकी। मामले की जानकारी जब सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर एस पटेल को हुई तो वे सरदार सेना के सैकड़ो साथियों के साथ शुक्रवार को शाम तीन बजे के करीब मृतक अरुण पटेल के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही डीसीपी यमुनानगर व एसीपी मेजा समेत थाना प्रभारी से मामले में अब तक की कार्रवाई पूछा जिस पर पुलिस के द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे के भीतर आरोपियों के गिरफ्तारी करने की बात कही और जेल भेजने को कहा नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे विवेचक श्याम सुंदर शर्मा ने कहा की हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस दौरान सुरेश वर्मा, रमेश पटेल चितौरी, धर्मेंद्र सिंह पटेल, डॉ. संजय पटेल, सरदार सेना के यमुनापार जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पटेल, पवन सिंघाल पटेल, लक्ष्मीकांत पटेल, ऋषिकेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष संदीप पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed