{"_id":"611e7ef68ebc3e79ff1cacd5","slug":"sarasham-purse-snatched-from-woman-manager-of-bank-in-prayagraj-police-is-stationed-at-the-crossroads","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में बैंक की महिला मैनेजर से सरेशाम पर्स छिनैती, चौराहे पर तैनात रहती है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में बैंक की महिला मैनेजर से सरेशाम पर्स छिनैती, चौराहे पर तैनात रहती है पुलिस
Thu, 19 Aug 2021 09:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:25 PM IST
सार
- कोतवाली में घटना, जरूरी दस्तावेजों के साथ ही पंाच हजार नगद भी थे पर्स में
विज्ञापन
prayagraj news : छिनैती।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ लुटेरों ने एसबीआई की मैनेजर रूबी सिंह का पर्स छीन लिया। घटना मेडिकल चौराहे के पास तब हुई जब वह ड्यूटी कर नैनी से घर लौट रही थीं। पर्स में पांच हजार नगदी के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज थे। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन घंटों छानबीन के बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं हासिल कर पाई।
रूबी गुप्ता(30) पत्नी विशाल केशरी मिंटो रोड स्थित अपार्टमेंट में रहती हैं। वह नैनी में एसबीआई की एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट स्थित शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रोज की तरह वह स्कूटी से घर लौट रही थीं। रात नौ बजे के करीब वह मेडिकल चौराहे के पास पहुंची थीं कि तभी बाइकसवार दो बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। जब तक वह शोर मचातीं, बदमाश हनुमान मंदिर की ओर भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन लुटेरों को पकड़ पाने में नाकाम रही। जिसके बाद भुक्तभोगी ने कोतवाली थाने में पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि पर्स में पांच हजार नकद के अलावा एटीएम, बैंक की चाबी, दो मोबाइल, एटीएम, आधार कार्ड व अन्य कागजात थे। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
चौराहे पर तैनात रहती है पीआरवी
जिस जगह यह घटना हुई, वहां 24 घंटे पीआरवी तैनात रहती है। मुख्य मार्ग होने के चलते यहां शाम को भीड़भाड़ भी ज्यादा होती है। इसके बावजूद सरेशाम पर्स छिनैती की वारदात पुलिस की सक्रियता के दावों पर भी सवाल खड़े करती है।