फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saraimamrej woman murder and rape case

प्रेमी ने साले संग मिलकर की थी महिला की हत्या

Wed, 20 Nov 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Saraimamrej woman murder and rape case
Saraimamrej woman murder and rape case - फोटो : CITY DESK
दोनों आरोपी गिरफ्तार, जौनपुर की रहने वाली थी मृतका
विज्ञापन

एक दिन पहले सरायममरेज में मिली थी खून से लथपथ लाश
प्रयागराज। सराय ममरेज के वारी-दुर्गागंज मार्ग पर नई बस्ती गांव के सामने एक दिन पहले हुई महिला की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। प्रेमी ने अपने साले संग मिलकर महिला को चाकुओं से गोदकर मारा था। पुलिस के मुताबिक, दोनों में अवैध संबंध थे और मुख्य आरोपी ने बताया है कि वह उसे ब्लैकमेल कर काफी रुपये ऐंठ चुकी थी।
नई बस्ती गांव के सामने झाड़ियों में एक दिन पहले 35 साल की महिला की लाश मिली थी। कातिलों ने चेहरे समेत शरीर पर तमाम जगह चाकुओं से वार कर उसकी हत्या की थी। शव के पास मोबाइल मिला, जिससे मृतका की शिनाख्त जौनपुर निवासी विमला पत्नी शारदा प्रसाद गौतम के रूप में हुई। प्रभारी एसपी गंगापार आशुतोष द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो कई अहम जानकारियां सामने आईं। पता चला कि घटना से पहले जिन लोगों से महिला की बात हुई उनमें से एक सरइया सरायममरेज निवासी संजय गौतम था। जानकारी की गई तो पता चला कि मृतका व उसके बीच कई सालों से संबंध हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश दी तो वह घर पर नहीं मिला। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर उसे मंगलवार को चौकी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि मृतका लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठ रही थी। कई बार वह रुपये खाते में डलवा चुकी थी। इससे तंग आकर ही वह प्लानिंग के तहत उसे अपने साथ घटनास्थल पर ले आया। इसके बाद मौका देखकर हंसिया से ताबड़तोड़ वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल से भागने व कपड़े आदि छिपाने में उसने अपने साले राजितराम की मदद ली। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हंसिया व कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed