{"_id":"57b75b3b4f1c1b73156eb35e","slug":"santoor-been-hypnotized-by-the-sopori","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतूर से सम्मोहित करते रहे सोपोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतूर से सम्मोहित करते रहे सोपोरी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 20 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। भारती देवी मालवीय की स्मृति में सरोकार संस्था की ओर से प्रयाग संगीत समिति में आयोजित शास्त्रीय संगीत संध्या में संतूर वादक पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को सम्मोहित किया। उन्होंने राग यमन पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। तबले पर मिथलेश झा और पखावज पर ऋषिशंकर उपाध्याय ने संगत किया।
मुख्य अतिथि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति डा.गिरीशचंद्र त्रिपाठी की ओर से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत और नान्दीपाठ के बाद डा. रमाशंकर ने मेघ मल्हार विलम्बित एक ताल पर आधारित ‘बैरी बरखा ऋतु आई’और राग काफी की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया। उनके साथ सारंगी पर अनीष मिश्रा ने संगत किया। कार्यक्रम में संयोजक आनंद मालवीय, अध्यक्ष उत्कर्ष मालवीय, अंकिता चतुर्वेदी आदि मौजूद थीं।