{"_id":"653c14a1f36d915ce0072684","slug":"sanskriti-and-ismail-will-represent-the-state-in-chess-allahabad-news-c-358-1-sald1016-2452-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: संस्कृति और इस्माइल शतरंज में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: संस्कृति और इस्माइल शतरंज में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के हरमिलाप मिशन स्कूल में 19 व 20 अक्तूबर को हुई अंडर-9 राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रयागराज के मो. इस्माइल सिद्दीकी और संस्कृति यादव ने गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। दोनों खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश की शतंरज अंडर-9 टीम में किया गया है।
यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव रायजादा के अनुसार प्रदेश की टीम में इस्माइल और संस्कृति के अलावा गाजियाबाद के गर्वित जैन और आगरा की तुषिता गुप्ता का भी चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी नवंबर में झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सेंट जोसेफ स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र मो. इस्माइल के पिता राशिद सिद्दीकी और मां नुसरत जहां व चिल्ड्रेन च्वाइस स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वालीं संस्कृति यादव के पिता गजेंद्र सिंह और मां रेखा यादव ने बच्चों के चयन पर खुशी जाहिर की है। जिला शतरंज एसोसिएशन के सचिव एनडी सिंह व सह सचिव गौरव गर्ग ने भी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।