फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sanjay Yadav appointed Justice of Allahabad High Court, Pankaj Mittal becomes Chief Justice of Jammu and Kashmir

संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नियुक्त, पंकज मित्तल जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश बने

Thu, 31 Dec 2020 10:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Dec 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Yadav appointed Justice of Allahabad High Court, Pankaj Mittal becomes Chief Justice of Jammu and Kashmir
हाईकोर्ट - फोटो : file photo
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट जबलपुर के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने यह नियुक्ति की है। न्याय विभाग के संयुक्त सचिव ने इस आशय का आदेश जारी किया है। दूसरी तरफ  इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति पंकज मित्तल जम्मू और कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। जस्टिस मित्तल लखनऊ खंडपीठ में वरिष्ठ न्यायमूर्ति के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

 

गोरखपुर के जिला जज पीके श्रीवास्तव प्रमुख सचिव विधि एवं न्याय नियुक्त

गोरखपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को प्रदेश का विधि एवं न्याय विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। यह आदेश एक जनवरी 21 से प्रभावी होगा। इस आशय की अधिसूचना महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed