{"_id":"60c215a28ebc3e0bfc10eeda","slug":"sanjay-yadav-appointed-chief-justice-of-allahabad-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
Thu, 10 Jun 2021 07:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
dd
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति संजय यादव को यहीं का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार यह नियुक्ति शपथ ग्रहण व कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी।
विज्ञापन
26 जून 1961 को जन्मे संजय यादव 25 अगस्त 1986 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उसके बाद उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में सिविल, रेवेन्यू और संवैधानिक मामलों में वकालत की। संजय यादव मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे। दो मार्च 2007 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए और जनवरी 2010 में स्थायी जज बने। वह दो बार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे।
विज्ञापन
आठ जनवरी 2021 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। यहां 14 अप्रैल से वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर थे।
विज्ञापन