फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sanjay Nishad said: alliance with BJP will remain intact in the Lok Sabha elections in 2024

संजय निषाद बोले : 2024 में लोकसभा चुनाव में बरकरार रहेगा भाजपा के साथ गठबंधन

Sun, 26 Mar 2023 11:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 11:19 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वैदिक ग्रंथों एवं श्रीराम चरित मानस के अनुसार शृंग्वेरपुर में ही निषादराज का जन्म हुआ था। भगवान राम ने यहीं पर उन्हें गले लगाया था। निषादराज के कहने पर ही एक केवट ने भगवान राम को अपनी नाव से गंगा पार कराई थी।

विज्ञापन
Sanjay Nishad said: alliance with BJP will remain intact in the Lok Sabha elections in 2024
Prayagraj News : संजय निषाद, मंत्री उत्तर प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि वैदिक ग्रंथों एवं श्रीराम चरित मानस के अनुसार शृंग्वेरपुर में ही निषादराज का जन्म हुआ था। भगवान राम ने यहीं पर उन्हें गले लगाया था। निषादराज के कहने पर ही एक केवट ने भगवान राम को अपनी नाव से गंगा पार कराई थी। कहा कि अब जनता के लिए रामराज्य आ रहा है। जिस तरह त्रेता युग में निषादराज का साथ मिलने के बाद भगवान राम ने लंका का युद्ध जीत लिया था और अवध में राम राज्य आ गया था, उसी प्रकार बीजेपी ने यूपी का विधानसभा चुनाव जीत लिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के साथ उनका गठबंधन प्राकृतिक है। यह 2024 के लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रहेगा। हम निषादों को आरक्षण देने की अपनी पुरानी मांग पर आज भी कायम हैं। हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा यकीन है की एससी कैटेगरी में जल्द ही निषादों को शामिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

राम-केवट मंदिर के लिए सौंपा ज्ञापन

जय श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी और महामंत्री अरुण द्विवेदी ने वर्षों से राम- केवट मंदिर और श्रीराम संध्या मठ मंदिर को लेकर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को ज्ञापन सौंपा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शृंग्वेरपुर में करोड़ों की लागत से विकास कार्य कराए गए, लेकिन मंदिर का सौंदर्यीकरण नहीं हो सका।

भेंट किया अंगवस्त्र और स्मृति चिह्ननिषादराज जयंती पर शृंग्वेरपुर धाम पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद का जोरदार स्वागत किया गया। निषाद पार्टी, भाजपा और जय श्रीराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से कैबिनेट मंत्री का अभिनंदन किया। जय श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी और महामंत्री अरुण द्विवेदी ने अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर माल्यार्पण किया। रामायण मेला आयोजन समिति के महामंत्री उमेशचंद्र द्विवेदी व भाजपा नेता उमेश तिवारी ने भी कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।

गुजरात-उत्तराखंड से भी आए निषाद वंशज

गुह्यराज निषादराज की जयंती पर मुंबई, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड से हजारों निषाद वंशज शृंग्वेरपुर पहुंचे थे। लखनऊ राजमार्ग स्थित भगवतीपुर से शृंग्वेरपुर स्थित श्रीराम घाट तक श्रद्धालुओं का हुजूम इसके अलावा उत्खनन स्थल पर आयोजित महासभा के पंडाल निषाद वंशजों का जमावड़ा रहा। सुरक्षा के मद्देनजर डीसीपी गंगानगर एसीपी सौरव एसडीएम सोरांव डॉक्टर कंचन, इंस्पेक्टर नवाबगंज अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed