फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sanitation will hit the track again

फिर पटरी से उतरेगी सफाई व्यवस्था

Sat, 22 Aug 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 22 Aug 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sanitation will hit the track again
इलाहाबाद(ब्यूरो)। पिछले चार-पांच दिनों में शहर में सफाई व्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है, लेकिन यह ज्यादा दिन रहने की उम्मीद नहीं है। ऐसा इसलिए कि नगर निगम आउटसोर्सिंग पर रखे गए सफाई कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रहा है। राज्य वित्त आयोग से काटी गई रकम से निगम के सामने कर्मचारियों को वेतन देने का संकट खड़ा हो गया है, जिसकी पहली गाज आउटसोर्सिंग कर्मियों पर ही गिरने वाली है।
विज्ञापन


राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली रकम में सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में 60 फीसदी की कटौती कर ली है। हालांकि इस मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार बैकफुट पर है। काटी गई रकम वापस करने की योजना बना रही है लेकिन यह प्रक्रिया काफी लंबी है। निगम को रकम वापस होने में करीब ढाई माह का वक्त लग सकता है। ऐसे में कर्मचारियों को वेतन देना निगम प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती हो गया है। कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन पर हर माह करीब नौ करोड़ रुपये व्यय होते हैं। रकम में कटौती के बाद निगम में मात्र 4.90 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। निगम किसी तरह रकम की व्यवस्था कर कर्मियों को अप्रैल, मई, जून और जुलाई और अगस्त में वेतन दे सका है। अब सितंबर और उसके बाद अक्तूबर में वेतन के लिए निगम के पास रकम नहीं है।
विज्ञापन


व्यावसायिक भवनों से गृहकर की वसूली अब तक शुरू होने से निगम की वित्तीय स्थिति और लड़खड़ा गई है। ऐसे में निगम ने आउटसोर्सिंग कर्मियों की छंटनी की तैयारी है। वर्तमान में करीब 2000 नियमित और संविदा सफाई कर्मियों के अतिरिक्त नौ सौ कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर रखे गए हैं। इनकी संख्या आधी की जाएगी। नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि निगम के पास इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है। कर्मियों की संख्या कटौती कब होगी, यह अभी तय नहीं हैं लेकिन उन्होंने कहा कि काटी गई रकम वापस होने पर आउटसोर्सिंग कर्मियों की संख्या फिर बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed