फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sanitation system exposed ahead of monsoon; drains clogged

Prayagraj News: मानसून से पहले बेनकाब हुई सफाई व्यवस्था, चोक पड़ीं नालियां

Fri, 03 Jul 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 03 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system exposed ahead of monsoon; drains clogged
करनाईपुर क्षेत्र के सराय सुल्तान उर्फ पूरेमखदूम गांव में नाली चोक होने से रोड पर बहता गंदा पानी - फोटो : 1
बहरिया विकासखंड की लगभग 50 ग्राम सभाओं में सफाई व्यवस्था बदहाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रत्येक ग्राम सभा में लगभग 20 से 25 नालियां हैं, जिनमें कचरा, गाद और झाड़ियां भरी हुई हैं। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण अधिकांश नालियां पूरी तरह जाम हो गई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेश कुमार, संदीप और उमाशंकर ने बताया कि बसरही, गमरहटा, कहली, सारी पट्टी, भवानापुर, सातनपुर, छाता, शितलापुर, बेनीपुर, चंद्रावट, तेजपुर समेत कई गांवों में नालियां चोक पड़ी हैं। बारिश शुरू होने के बाद यही चोक नालियां जल निकासी में सबसे बड़ी बाधा बनेंगी, जिससे लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम सभाओं में विशेष अभियान चलाकर नालियों और नालों की सफाई कराई जाए और सफाई कर्मियों की जवाबदेही तय की जाए। एडीओ अनिल कुमार पाल ने बताया कि एक जुलाई से सफाई कर्मियों की टीम गांवों में लगाकर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। कई स्थानों से नालियों की सफाई न होने की शिकायतें मिली हैं। जहां भी नालियां चोक हैं और सड़कों पर पानी बह रहा है, वहां तत्काल सफाई कराई जाएगी। सभी सफाई कर्मियों को नियमित रूप से नालियों और नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed