फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangam will be able to travel by motorboat, boat will also be booked

तैयारी : संगम की कर सकेंगे मोटरबोट से सैर, नाव भी होगी बुक

Fri, 06 May 2022 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 May 2022 01:09 AM IST
सार

तय राशि से अधिक नाव का किराया लिए जाने की शिकायतों पर अंकुश लगाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई तथा कई अहम निर्णय लिए गए। इसी क्रम में नाव की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Sangam will be able to travel by motorboat, boat will also be booked
Prayagraj News : प्रयागराज मेला प्राधिकरण की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को प्रयागराज मेला प्राधिकरण तोहफा देने जा रहा है। वे अब संगम की मोटरबोट से सैर कर सकेंगे, साथ ही उनको नाव की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी। बृहस्पतिवार को मेला प्राधिकरण की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त संजय गोयल ने इसके लिए जल्द कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन



बैठक में तय राशि से अधिक नाव का किराया लिए जाने की शिकायतों पर अंकुश लगाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई तथा कई अहम निर्णय लिए गए। इसी क्रम में नाव की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त ने इसके लिए जल्द प्रक्रिया पूरी कर बुकिंग की सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा घाटों पर काउंटर खोलकर भी नाव की बुकिंग तथा टोकन की सुविधा दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



बैठक में अक्षयवट मार्ग के सुंदरीकरण एवं विकास कार्य पर भी मुहर लगी। मंडलायुक्त ने मेला क्षेत्र की सफाई, घाटों के विस्तार, यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने समेत कई अन्य निर्देश भी दिए। बैठक में आईजी राकेश सिंह, डीएम संजय कुमार खत्री, पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान समेत अनेक अफसर तथा बोर्ड के सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, बनेगी जल पुलिस चौकी
संगम क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बोर्ड की बैठक में इस पर निर्णय हुआ। कैमरों की मदद से सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी, साथ ही सफाई कर्मियों एवं सफाई व्यवस्था पर भी नजर रखी जा सकेगी। इसके अलावा जल पुलिस चौकी बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया।


प्राधिकरण के गठन के चार साल बाद भी अधिकार स्पष्ट नहीं
प्रयागराज मेला प्राधिकरण का गठन तो 2018 में ही हो गया था, लेकिन वित्तीय समेत कई तरह के अधिकार अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। सबसे अधिक समस्या वित्तीय अधिकार को लेकर है। इससे कई काम शुरू नहीं हो पा रहे। बोर्ड की बैठक में इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई। हालांकि कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।

संगम नोज पर बनेगी फूड कोर्ट, बाजार भी
संगम नोज पर फूड कोर्ट, बाजार की व्यवस्था समेत अन्य सुविधाएं दिए जाने की कवायद एक बार शुरू की गई है। संगम क्षेत्र में पूरे वर्ष पर्यटक तथा श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा छुट्टियों के दिन शहरियों की भी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए घाटों के विस्तार के खाने-पीने की सुविधा दिए जाने का निर्णय लिया गया है। वहां स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाली वस्तुआें के हाट लगाए जाने समेत कई अन्य निर्णय लिए गए हैं।


पुलिस चौकी, पार्किंग की व्यवस्था आदि सुविधाओं की बहाली का भी निर्णय लिया गया है। दो साल पहले इन कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू की गई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से काम बीच में ही रुक गया। अब फिर से इन सुविधाओें की बहाली की कवायद  शुरू की गई है। बोर्ड की बैठक में इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू तथा सुविधाएं बहाल करने का का निर्णय लिया गया। 

बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय
0 प्राधिकरण कार्यालय में बनेगा रिकार्ड रूम, सुरक्षित रहेंगे दस्तावेज
0 त्रिवेणी तथा अन्य घाटों का होगा विस्तार, नियमित होगी आरती
0 आउट सोर्स पर नियुक्त कर्मचारियों को दिया गया सेवा विस्तार
0 नैनी पुल पर होगी लाइटिंग की समुचित एवं नियमित व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed