फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sangam of dance and music on stage

नृत्य-गायन, स्वाद का संगम, कोई नहीं किसी से कम

Mon, 28 Mar 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
sangam of dance and music on stage
अमर उजाला रूपांतरण की ओर से सिविल लाइंस स्थित होटल में आयोजित रंग बरसे कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की फोटो खिचती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला रूपांतरण की होली धूम के तहत ‘रंग बरसे’ में रविवार को जमकर प्रतिभा के रंग बरसे। मौज-मस्ती के बीच जुटी प्रतिभागियों ने अपने हुनर का परिचय दिया और तालियां बटोरीं। सिविल लाइंस स्थित होटल ब्लैसिंग्स में जुटी महिलाओं ने खुशियों की पोटली खोली, संभाली। इस अवसर पर अमर उजाला के संपादक डॉ. सचिन शर्मा ने कहा, अमर उजाला पाठकों का पूरा ध्यान रखता है। रूपांतरण ने महिलाओं को ऐसा मंच दिया है, जहां वे रूपांतरण परिवार के बीच अपनी प्रतिभा का परिचय दे सकती हैं।
विज्ञापन


समारोह में एक तरफ जहां महिलाओं से लेकर बच्चों तक सभी ने मंच पर अपने नृत्य और गायन से मंत्रमुग्ध किया, वहीं कुकरी प्रतियोगिता की प्रतिभागियों ने डालडा और कैच हींग के सहयोग से लजीज व्यंजन बनाए। डालडा के प्रोडक्ट्स से जुड़े सवालों के सही जवाब देने और रंगारंग प्रस्तुतियों पर डालडा की ओर से गिफ्ट्स भी दिए गए। ब्रज के मयूर नृत्य और फूलों की होली ने तो सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रीति कपूर ने ‘ठाडे़ रहियो ओ बांके यार रे’, नेहा ने ‘नौराई माझी’, चित्रा शर्मा ने ‘पिया तोसे नैना लागे रे’, मनीषा ने ‘होलिया में उड़े रे गुलाल’ और पूजा ने ‘मैं दीवानी मस्ती हो गई’ गीतों पर डांस कर सभी को थिरकने का न्योता दिया।
विज्ञापन


डांस करने में बेटियां भी पीछे नहीं रहीं। समारोह में रितविका शर्मा ने ‘प्रेम रतन धन पायो’ पर डांस कर खूब तालियां बटोरीं। इसी तरह नयोनिका शर्मा ने ‘जिगर दा टुकड़ा’ पर डांस किया, जिसे सभी ने खूब सराहा। वहीं रश्मि शुक्ला-अर्चना की जोड़ी ने ‘होली खेले रघुबीरा अवध में’ और उमा तिवारी-शारदा मिश्रा की जोड़ी ने ‘हरे जा रे हट नटखट’ गीत पर जमकर डांस किया।  इस दौरान सदस्य अपनी दोस्तों के साथ सेल्फी और ग्रुपफी लेने में पीछे नहीं रही। कुकरी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों की ओर से बनाए गए लजीज व्यंजनों के बारे में अन्य सदस्यों ने भी जानकारी ली। बतौर जज शेफ अनूप सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों के व्यंजनों को चख कर विजेता का चुनाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में कैच हींग की तरफ से सुरेंद्र खाटी, डालडा के एएसएम अनिल पांडेय, अवधेश पांडेय, डिपो हेड डालडा अजय अग्रवाल, डालडा इलाहाबाद डिस्ट्रीब्यूटर राशिद हुसैन, ट्रेड पार्टनर अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक अरोरा, डालडा डिस्ट्रीब्यूटर मोनू केसरवानी ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। एएसएम अनिल पांडेय ने सभी को डालडा के प्रोडक्ट्स की जानकारी दी। इस मौके पर डालडा के ट्रेड पार्टनर्स को भी सम्मानित किया गया। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दीं। अंत में डांस फ्लोर पर सभी सदस्यों ने एक साथ डांस का लुत्फ लिया। गजल ने कार्यक्रम का बखूबी संचालन किया।

 
जिन्हें मिले सांत्वना पुरस्कार
डालडा और कैच हींग की ओर से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इसमें रश्मि शुक्ला(होली दमआलू), रचना गुप्ता(दाल मखानी), मीना अग्रवाल(हरियाली कटलेट), उपमा अग्रवाल(मैदा बेसन चकरी), मीरा देवी(खट्टी मीठी दाल), अनीता गुप्ता(मट्ठा पकौड़ी), सुनीता केसरवानी(दमआलू मठरी), निकहत खानम(पनीर काजू कोरमा), सीमा श्रीवास्तव(न्यूट्रीला पुटैटो कबाब), विभूति सक्सेना(पनीर कुलचा) शामिल थीं।

डालडा की विजेता
प्रथम- प्रभा सिंह(स्टफ कटलेट, गुझिया)
द्वितीय- आंचल श्रीवास्तव(कलरफुल स्पाइसी ट्वीस्ट)
तृतीय- पल्लवी अग्रवाल(तिरंगा समोसा)

कैच हींग के विजेता
प्रथम- कविता श्रीवास्तव(कश्मीरी आलू, राइस, कुल्चा)
द्वितीय- सुमिता शोरी(अरवी के पत्ते के पकौड़े)
तृतीय- बीना शर्मा(जायकेदार फरा)

डालडा डायल डी विजेता
प्रिया त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed