फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangam Express will change its destination, now it will operate from Subedarganj.

Railway : संगम एक्सप्रेस का बदलेगा ठौर, अब सूबेदारगंज से होगा संचालन

Thu, 29 Feb 2024 05:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Feb 2024 05:50 AM IST
सार

वापसी में 14164 संगम एक्सप्रेस सुबह 8.30 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। वर्तमान में संगम एक्सप्रेस 8.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचती है। रेलवे बोर्ड के निदेशक/कोचिंग संजय आर नीलम ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा किसी भी दिन संगम एक्सप्रेस सूबेदारगंज शिफ्ट की जा सकती है।

विज्ञापन
Sangam Express will change its destination, now it will operate from Subedarganj.
संगम एक्सप्रेस

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन से मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस का पता बदलने जा रहा है। प्रयागराज से इस ट्रेन का संचालन अब प्रयागराज जंक्शन की बजाय सूबेदारगंज से होगा। रेलवे बोर्ड ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा किसी भी दिन इस ट्रेन को प्रयागराज की बजाय सूबेदारगंज चलाए जाने का पत्र जारी किया जा सकता है।पिछले कुंभ 2019 में ही सूबेदारगंज स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित किया गया। ताकि प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली ट्रेनें यहां शिफ्ट की जा सके।

विज्ञापन


अब तक यहां प्रयागराज-उधमपुर सुपरफास्ट, प्रयागराज-देहरादून, कानपुर मेमो, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमो आदि ट्रेनें वहां शिफ्ट की जा चुकी है। इसके अलावा समय-समय पर तमाम स्पेशल ट्रेनें भी सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से ही संचालित की जाती रहीं है। इसी क्रम में अब मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस सूबेदारगंज स्टेशन शिफ्ट होने जा रही है। गाड़ी संख्या 14163 संगम एक्सप्रेस अब प्रत्येक शाम 5.50 बजे सूबेदारगंज से चलेगी। वर्तमान समय यह ट्रेन शाम 5.45 बजे प्रयागराज जंक्शन से चल रही है।

विज्ञापन

इसी तरह वापसी में 14164 संगम एक्सप्रेस सुबह 8.30 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। वर्तमान में संगम एक्सप्रेस 8.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचती है। रेलवे बोर्ड के निदेशक/कोचिंग संजय आर नीलम ने इस आशय का पत्र जारी कर दिया है। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा किसी भी दिन संगम एक्सप्रेस सूबेदारगंज शिफ्ट की जा सकती है। बता दें कि पिछले वर्ष ही संगम एक्सप्रेस को एलएचबी रेक से लैस हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed