फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sangam-Akshayvat darshan in Mahakumbh by helicopter, operation will be done on PPP model.

Prayagraj : महाकुंभ में हेलिकॉप्टर से संगम-अक्षयवट दर्शन,पीपीपी मॉडल पर होगा संचालन

Wed, 26 Jun 2024 12:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Jun 2024 12:59 PM IST
सार

हेलिपोर्ट पर तीन हेलिकॉप्टरों की एक साथ लैंडिंग हो सकेगी और साथ में उड़ान भर सकेंगे। यहां से श्रद्धालु संगम के अलावा अक्षयवट, सरस्वती कूप और समुद्र कूप का हवाई दर्शन कर सकेंगे। हेलिपोर्ट पर वेटिंग हॉल, टिकट विंडो और फायर टेंडर की सुविधा होगी।

विज्ञापन
Sangam-Akshayvat darshan in Mahakumbh by helicopter, operation will be done on PPP model.
हेलीकॉप्टर से करिए संगम दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में संगमनगरी में हेलि संगम दर्शन योजना की शुरुआत होगी। इसके लिए यमुना तट पर हेलिपोर्ट से संगम के ऊपर हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे। यमुना तट पर बोट क्लब के पास हेलिपोर्ट तैयार है। इसके अलावा झूंसी और अरैल में दो स्थायी हेलिपोर्ट भी बनाए जाएंगे। योजना का संचालन पीपीपी मॉडल पर होगा। संगम के पास बनने वाला यह प्रदेश का पहला हेलिपोर्ट होगा।

विज्ञापन


हेलिपोर्ट पर तीन हेलिकॉप्टरों की एक साथ लैंडिंग हो सकेगी और साथ में उड़ान भर सकेंगे। यहां से श्रद्धालु संगम के अलावा अक्षयवट, सरस्वती कूप और समुद्र कूप का हवाई दर्शन कर सकेंगे। हेलिपोर्ट पर वेटिंग हॉल, टिकट विंडो और फायर टेंडर की सुविधा होगी। इसके लिए एंबुलेंस भी तैनात की जाएगी। पर्यटन विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कराया है।
विज्ञापन


देश-दुनिया के श्रद्धालुओं को संगम की हवाई सैर कराने के लिए हेलि दर्शन योजना महाकुंभ से पहले शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए झूंसी थाने के पीछे आवास विकास की जमीन पर और अरैल में त्रिवेणी पुष्प के पास अस्थायी हेलिपोर्ट बनाया जाएगा। इससे पहले 2019 के कुंभ में भी सरकार ने यह योजना बनाई थी। इस पर पांच करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया था। निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को गई थी, लेकिन तब मामला अधर में चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में हेलिपोर्ट की सुविधा से पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर अनुभव होगा। इससे सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक विकास के साथ राजस्व में वृद्धि होगी। - मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव पर्यटन

पर्यटन विभाग हेलि दर्शन योजना शुरू कर रहा है। इसके तहत जॉय रॉइडिंग कराई जाएगी। हेलिपैड निर्माण और अन्य सुविधाओं के लिए अरैल में भूमि उपलब्ध करा दी गई है। - विजय किरन आनंद, कुंभ मेलाधिकारी

टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू कराई जाएगी। पीपीपी मॉडल पर इस सेवा को शुरू किया जाएगा। इसके तहत हेलिकॉप्टर से कुंभ मेला क्षेत्र की हवाई सैर पर्यटक कर सकेंगे। - डीपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, पर्यटन विकास निगम

यह होता है हेलिपोर्ट

हेलिपैड पर एक समय में एक ही हेलिकॉप्टर लैंड कर सकता है, लेकिन हेलिपोर्ट पर एक साथ कई हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई जा सकती है। एयरफोर्स में कई स्थानों पर हेलिपोर्ट है। इसी तरह यमुना तट पर संगम की हवाई सैर के लिए हेलिपोर्ट का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed