फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sanaata going to the house of Atik's house, meet relatives

अतीक के घर पर पसरा रहा सन्नाटा, रिश्तेदार पहुंचे मिलने

Thu, 18 Jul 2019 09:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Sanaata going to the house of Atik's house, meet relatives
Sanaata going to the house of Atik's house, meet relatives - फोटो : CITY DESK
अतीक के घर पसरा रहा सन्नाटा, करीबी पहुंचे
विज्ञापन

0 पुलिस की गाड़ी दिन भर चकिया इलाके में घूमती रही
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सीबीआई टीम की छापेमारी के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अतीक अहमद के चकिया स्थित घर पर सन्नाटा पसरा रहा। कुछ रिश्तेदार घर पर पहुंचे थे। अतीक को जानने वाले तमाम लोग घर आने के लिए फोन कर रहे थे, लेकिन परिवारवालों ने सबको मना कर दिया। पुलिस की गाड़ियां चकिया, कसारी-मसारी तथा अन्य इलाकों में दिन भर एहतियातन घूमती रहीं।
बुधवार को अतीक के चकिया स्थित घर और दफ्तर में 11 घंटे तक सीबीआई ने छापेमारी की थी। छापेमारी में अतीक के साले जकी अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया था। सीबीआई टीम सुबह साढ़े सात बजे अतीक के घर पहुंची तो फिर साढ़े छह बजे के बाद ही बाहर निकली थी। इस दौरान बाहर पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात रही। छापेमारी के दौरान न तो किसी को घर आने दिया गया और घर से किसी को जाने दिया गया था। अतीक के तमाम रिश्तेदार और वकील बाहर से लौटा दिए गए। सीबीआई टीम के जाने के बाद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की बहनें तथा जकी के परिवार वाले घर पहुंच गए थे। उसके अलावा करीबी वकीलों को ही घर में जाने दिया गया था। बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही वहां सन्नाटा पसरा रहा। अतीक के जितने भी जानने वाले थे, सभी उनके घर फोन कर हाल चाल ले रहे थे। तमाम लोगों ने घर आकर मिलने के लिए कहा लेकिन सभी को मना कर दिया गया। सिर्फ शाइस्ता के मायके वाले और कुछ करीबी रिश्तेदारों व वकीलों के अलावा घर में और कोई नहीं गया। सुबह से ही दरवाजा बंद था। पुलिस की गाड़ियां चकिया और कसारी मसारी में कल से ही घूम रही थीं। प्रभारी इंस्पेक्टर खुल्दाबाद ने बताया कि पुलिस चकिया इलाके में लगातार गश्त कर रही थी। अतीक के वकील सौलत खां ने बताया कि सरकार अतीक अहमद के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रही है। पूरी एजेंसियों को लगा दिया गया है। परिवार वालों को भी परेशान किया जा रहा है। जल्द ही मानवाधिकार आयोग से पूरे मामले की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

आफिस खुला, होती रही सीबीआई छापे की चर्चा
प्रयागराज। बृहस्पतिवार को अतीक अहमद का चकिया स्थित आफिस खुला तो वहां लोग इकट्ठे हो गए। दोपहर तक वहां सिर्फ सीबीआई छापे की चर्चा होती रही। इस समय अतीक के परिवार में कोई भी बड़ा शख्स घर पर मौजूद नहीं है। अतीक जेल में है। अशरफ फरार है। बड़ा बेटा उमर भी बाहर है। उसके खिलाफ भी मोहित जायसवाल मामले में रिपोर्ट दर्ज है। लोगों में चर्चा हो रही थी कि आखिर अब परिवार देखेगा कौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक की पत्नी की तबियत खराब, बच्चे गए थे स्कूल
प्रयागराज। अतीक अहमद के वकील सौलत खां ने बताया कि शाइस्ता परवीन को माइग्रेन है। छापे के दौरान उनकी तबियत खराब हो गई थी। आज भी उनकी तबियत खराब थी। दूसरे नंबर का बेटा अली उनकी देखभाल के लिए घर में था। बाकी के तीन बच्चे स्कूल गए थे। सौलत ने बताया कि सीबीआई जांच में परिवार ने पूरी तरह सहयोग किया। जो भी कागजात मांगे गए थे, सभी की जानकारी टीम को दे दी गई।
हर जुबान पर सीबीआई छापेमारी के चर्चे
प्रयागराज। चकिया और कसारी मसारी इलाके में बुधवार को छापे के दौरान लगभग सारी दुकानें बंद थीं। आस पास के लोग भी सहमे थे। वे भी अपने घरों में कैद हो गए थे। सीबीआई की भारी भरकम टीम के साथ कई थानों की फोर्स, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स की मौजूदगी से क्षेत्र के दुकानदारों ने अपनी मर्जी से दुकानें बंद कर दी थीं। गुरुवार को दिन में दुकानें खुलीं तो सिर्फ सीबीआई छापे की चर्चा होती रही। इलाके में अफवाहों का बाजार भी गर्म रहा।
0000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
मोहित जायसवाल के अपहरण-पिटाई के बाद शुरू हुए दुर्दिन
0 बेटा उमर पहली बार हुआ था नामजद, इसी मामले में अतीक को भेजा गया गुजरात
प्रयागराज। अतीक अहमद दिसंबर महीने में अपने ही बिजनेस पार्टनर लखनऊ के मोहित जायसवाल का अपहरण कराया और देवरिया जेल में उनकी जमकर पिटाई। इस मामले में मोहित ने लखनऊ के कृष्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बस इसी के बाद से अतीक के दुर्दिन शुरू हो गए। पहले अतीक को देवरिया से बरेली जेल भेजा गया फिर वहां से गुजरात भेज दिया गया। उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिए। अब सीबीआई छापेमारी कर रही है।
सीबीआई ने अतीक और उसके साथियों के खिलाफ 12 जून को एफआईआर दर्ज की थी। यह एफआईआर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से 23 अप्रैल को दिए गए आदेश पर दर्ज की गई थी। सीबीआई ने इस आदेश के तहत लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 810-2018 को अपनी एफआईआर में तब्दील कर लिया था। एफआईआर के मुताबिक, अतीक अहमद लखनऊ के एक रियल एस्टेट व्यापारी मोहित जायसवाल से रंगदारी के तहत बड़ी रकम मांग रहा था। इनकार करने पर अतीक के गुर्गों ने 26 दिसंबर, 2018 को लखनऊ से मोहित का अपहरण किया और देवरिया जेल ले गए। देवरिया जेल में ही उस समय अतीक बंद था। अतीक की मौजूदगी में व्यापारी से मारपीट की गई। एफआईआर के मुताबिक, व्यापारी की चार कंपनियों को अतीक के साथी के नाम पर जबरन ट्रांसफर कराया गया। सीबीआई के मुताबिक, बुधवार को छापेमारी में इन कंपनियों से संबंधित कागजात और अन्य अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं। सीबीआई यह जांच भी कर रही है कि व्यापारी को अगवा करने के बाद देवरिया जेल के भीतर कैसे ले जाया गया। बता दें कि सीबीआई ने इस मामले की साजिश रचने के आरोप में अतीक के करीबी जफरउल्लाह के खिलाफ मंगलवार को ही चार्जशीट दाखिल की थी।

उधर इसी मामले में अतीक को पहले देवरिया जेल से बरेली शिफ्ट किया गया था फिर वहां से गुजरात के अहमदाबाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में अतीक इस कदर फंस गया है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अतीक के बेटे उमर के खिलाफ पहली बार रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने अपनी जांच में उमर को बरी कर दिया था लेकिन अब सीबीआई ने दोबारा जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed