फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sambhal Masjid Case Mosque side ASI inspected place where whitewashing was not needed

UP: 'एएसआई ने वहां का निरीक्षण किया, जहां पुताई की जरूरत नहीं', संभल मामले में मस्जिद पक्ष ने दाखिल की आपत्ति

Tue, 04 Mar 2025 03:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Mar 2025 03:26 PM IST
सार

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को संभल में जामा मस्जिद की पुताई पर सुनवाई 10 मार्च तक स्थगित कर दी।

विज्ञापन
Sambhal Masjid Case Mosque side ASI inspected place where whitewashing was not needed
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में जामा मस्जिद पुताई मामले की सुनवाई हुई। एएसआई की रिपोर्ट के खिलाफ मस्जिद कमेटी ने आपत्ति दाखिल की है। कहा कि एएसआई ने वहां-वहां का निरीक्षण किया, जहां पर पुताई की जरूरत नहीं थी। उन स्थानों को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया जहां पर पुताई की जरूरत थी। 
विज्ञापन


मस्जिद में पिछले 100 वर्षों से रंगाई पुताई होती रही है। एएसआई ने कभी भी इस पर आपत्ति नहीं की। एएसआई ने मस्जिद कमेटी के आपत्ति पर जवाब दाखिल करने के लिया समय मांगा है। एएसआई के वकील ने कहा कि मस्जिद की पेंटिंग की जरूरत नहीं दिखी है। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की पीठ ने पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई के लिए 10 मार्च की तिथि नियत की है। एएसआई की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मस्जिद में अभी रंगाई-पुताई की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


28 फरवरी को न्यायालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को मस्जिद के परिसर की सफाई करने का निर्देश दिया था, लेकिन इसकी पुताई के लिए कोई आदेश पारित नहीं किया था।


मंगलवार को जब मामले की सुनवाई हुई तो मस्जिद समिति के वकील ने न्यायालय को बताया कि उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की रिपोर्ट पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है, जिस पर एएसआई के वकील ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है।

मस्जिद समिति के वकील ने यह भी कहा कि न्यायालय के पूर्व आदेश के अनुपालन में एएसआई की निगरानी में सफाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed