{"_id":"5dec059d8ebc3e1bc6581f96","slug":"samajwadi-protest-against-increasing-violence-against-woman-in-up-allahabad-news-ald262340184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों पर अत्याचार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों पर अत्याचार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
विज्ञापन
Samajwadi protest against increasing violence against woman in UP
- फोटो : CITY DESK
प्रदेश सरकार पर बोला हमला, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
प्रयागराज। बेटियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामलों को लेकर शहरियों में जबरदस्त रोष है। उन्नाव की घटना के विरोध में लोग सड़क पर उतर आए हैं। शनिवार को कलक्ट्रेट के सामने जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला तथा बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने प्रदेश सरकार को भंग करने की भी मांग की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
उन्नाव की घटना को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में धरना दिया। इसी क्रम में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत बालिका की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की तथा पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रदेश सरकार बलात्कार, अत्याचार की घटनाओं को रोकने में विफल है। अपराधियों में भय नहीं रह गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से भी इस्तीफे की मांग की। धरना-प्रदर्शन में कृष्णमूर्ति यादव, सैयद इफ्तिखार हुसैन, एमएलसी बासुदेव यादव, पंधारी यादव, रामसेवक पटेल, साबिहा मोहानी, विनोद चंद्र दुबे, नरेंद्र सिंह, राजेन्द्र पटेल, संदीप यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, सै.मो.अस्करी आदि शामिल रहे।
श्रद्धांजलि सभा आज
उन्नाव में पीड़ित बालिका की मृत्यु पर सपा के जार्जटाउन स्थित जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन दिन में 11 बजे होगा।

Samajwadi protest against increasing violence against woman in UP- फोटो : CITY DESK
विज्ञापन