{"_id":"610adb0d169d6e5b20348d3a","slug":"samajwadi-party-has-crime-bjp-has-development-book-siddharth-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पास अपराध का तो भाजपा के पास है विकास का बहीखाता - सिद्धार्थ नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पास अपराध का तो भाजपा के पास है विकास का बहीखाता - सिद्धार्थ नाथ
Wed, 04 Aug 2021 11:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:53 PM IST
सार
- भाजपा जमुना पट्टी और खुल्दाबाद मंडल कार्य समिति की बैठक में कैबिनेट मंत्री ने की शिरकत
विज्ञापन
prayagraj news : सिद्धार्थनाथ सिंह।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बुधवार को बीते साढ़े चार वर्ष के दौरान शहर पश्चिम विधानसभा में गिए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि पहले इस विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के अपराध का खाता था, लेकिन अब यहां भाजपा के विकास का बहीखाता है। यहां विकास कार्य अब भी जारी हैं और आगे भी बहुत से बड़े विकास कार्य यहां होंगे। सिद्धार्थ नाथ ने यह बातें भाजपा जमुनापट्टी मंडल एवं खुल्दाबाद मंडल कार्य समिति की बैठक में कही।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बीते साढ़े चार वर्ष के दौरान यहां भगवतपुर में ब्लॉक निर्माण, सौ बेड अस्पताल, गांजा गांव में उद्योग, आधुनिक एयरपोर्ट, सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण, पुल, कई सड़कों के चौड़ीकरण आदि हुआ। कानून राज कायम होने से कई उद्योग प्रयागराज में आ रहे हैं। इसमें से अधिकांश शहर पश्चिम में ही आ रहे हैं।
भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं से हर परिवार को लाभांवित कराया है। इस दौरान भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व सिद्धार्थ नाथ सिंह कालिंदीपुरम में भाजपा कार्यकर्ता दिलीप राठौर,नरेश गुप्ता के आवास गए। इस अवसर पर काशी प्रांत महामंत्री संतोष सिंह पटेल, रामा नंद पाल, संजय श्रीवास्तव, राजेश सिंह पटेल, सुरेश पासी, राजेश सिंह सिंगरौर, राजू राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जलेबी वाले से कहा, तुम्हारी दुकान का नाम बहुत सुना है
घोसी जलालपुर से लौटते समय अचानक पीपलगांव बाजार में नगीना जलेबी वाले की दुकान के सामने सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपना वाहन रुकवा लिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदार से कहा कि तुम्हारी दुकान का बड़ा नाम सुना है, जलेबी खिलाओ। दुकानदार को उम्मीद नहीं थी कि कोई मंत्री उसकी दुकान में आकर इस तरह से उससे बाते करेगा। उसने सिद्धार्थ नाथ के सामने ही जलेबी तैयार की। यह भी बताया कि वह गुड़ही जलेबी कैसे बनाता है।