{"_id":"5e08f9ff8ebc3e87c80faf80","slug":"samajwadi-leader-attac-bjp-over-nrc-and-caa-allahabad-news-ald2642883172","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार को बताया लोकतंत्र विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार को बताया लोकतंत्र विरोधी
विज्ञापन
Samajwadi leader attac bjp over nrc and caa
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज पहुंचे सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा सरकार पर निशाना
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राम करन निर्मल ने रविवार को केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले लोगों को डराने का काम किया जा रहा है। यह बातें उन्होंने पार्टी की ओर से जार्ज टाउन स्थित जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से कहीं।
लोहिया वाहिनी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रयागराज आए डा. रामकरन ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वह देश के इतिहास को जरूर पढ़े। उन्होंने सामाजिक असमानता पर भी दुख व्यक्त किया। कहा कि सामाजिक न्याय के लिए हमें काम करना होगा। समाजवादी जातिवादी नहीं होता और जातिवादी कभी भी समाजवादी नहीं हो सकता। कहा कि आरएसएस के इशारे पर भाजपा जातीय व्यवस्था को बनाए रखना चाहती है, जबकि समाजवाद सामाजिक न्याय एवं अधिकार चाहता है। इसके पूर्व पार्टी कार्यालय पर लोहिया वाहिनी अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
उन्होंने इविवि छात्रसंघ भवन के सामने लाल पद्मधर की प्रतिमा, हाईकोर्ट चौराहे के पास डा. आंबेडकर और पीडी टंडन पार्क के पास डा. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, नगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, नरेंद्र सिंह, डा .मान सिंह यादव, दूधनाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, संदीप यादव, नाटे चौधरी, रवींद्र यादव, संत लाल वर्मा, आरएन यादव, संजू यादव, अरविंद सरोज आदि मौजूद रहे।