मां तुझे प्रणाम : वतन पर सुहाग कुर्बान करने वाली वीर नारियों के त्याग को सलाम
कारगिल युद्ध विजेताओं, शहीदों के परिजनों से भरे सभागार में आरएएफ कमांडेंट ने बारी-बारी से साहसी वीर नारियों को नवाजा। गले में मेडल पहनकर उनकेचेहरे पर गर्व की सहज अनुभूति परिलक्षित होती रही।
विस्तार
चेहरे पर त्याग, कुर्बानी और राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव साफ झलकते रहे। वतन पर मिटने की शौर्यगाथाओं को याद कर हर किसी का मस्तक गौरव से ऊंचा होता रहा। मौका था आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम शृंखला में सोमवार को सर्किट हाउस में आयोजित वीर नारी सम्मान समारोह का।
इस दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कमांडेंट मनोज कुमार गौतम ने भारत-पाकिस्तान युद्ध के अलावा सरहद की हिफाजत में अलग-अलग समय पर शहीद हुए वीरों की 12 वीर नारियों को शाल, अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कारगिल युद्ध विजेताओं, शहीदों के परिजनों से भरे सभागार में आरएएफ कमांडेंट ने बारी-बारी से साहसी वीर नारियों को नवाजा। गले में मेडल पहनकर उनकेचेहरे पर गर्व की सहज अनुभूति परिलक्षित होती रही।
कमांडेंट का कहना था कि यह वीर नरियां अपने सुहाग और सुख का त्याग कर वतन के साथ शक्ति के रूप में हमेशा खड़ी रही हैं। उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर आरएएफ के डिप्टी कमांडेट वीके दुबे के अलावा सेवा निवृत्त आईएएस अफसर आरएस वर्मा के अलावा गांधी अकादमी संस्थान के निदेशक ओपी शुक्ला, कारगिल युद्ध विजेता श्याम सुंदर सिंह पटेल, समाज सेवी दिनेश सिंह समेत शहर की कई गणमान्य विभूतियां मौजूद रहीं। संचालन डॉ. दीप्ति योगेश्वर ने किया।
सम्मानित होने वाली वीर नारियां
कुसुमा देवी पत्नी शहीद कंचन सिंह, संतोष देवी पत्नी शहीद लालमणि यादव, सुशीला देवी पत्नी शहीद देव नारायण पाल, संगीता यादव पत्नी शहीद महेंद्र प्रताप सिंह, अनुराधा देवी पत्नी शहीद सूर्यवली,कुसुम देवी पत्नी शहीद हवलदार अमर सिंह, उर्मिला सिंह पत्नी शहीद दीनबंधु सिंह, उमरावती देवी पत्नी शहीद कर्नल आरएस यादव, मंजू देवी पत्नी शहीद महेश यादव, सुमन उपाध्याय पत्नी शहीद श्रीकांत उपाध्याय, फातिमा सिद्दीकी पत्नी शहीद शमशेर सिद्दीकी, लीला कुमारी पत्नी शहीद एसएन राय।
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के सहयोगी:
मुख्य स्पांसर- पान पारस कायम इलाइची, एसोसिएट स्पांसर -राज मार्बल एंड सीमेंट, डॉ. सुभाष के यादव, शिवम सर्जिकल इंडस्ट्रीज, मारुति डेंटल क्लीनिक, विद्या वाहिनी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.