{"_id":"608ac6d9d13ca21e1f6ad3b4","slug":"salesmen-robbed-of-1-5-lakhs-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को असलहा सटाकर दिनदहाड़े 1.5 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन को असलहा सटाकर दिनदहाड़े 1.5 लाख की लूट
Thu, 29 Apr 2021 08:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Apr 2021 08:16 PM IST
सार
- बम्हरौली में दिनदहाड़े वारदात, बाइकसवार दो बदमाशों ने दिया अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
Crime Scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुरामुफ्ती के बम्हरौली में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े स्नैक्स कंपनी के सेल्समैन सद्दाम अहमद (40) से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए गए। वारदात को पल्सर बाइकसवार दो बदमाशों ने तब अंजाम दिया जब वह वसूली कर शहर स्थित अपने कार्यालय लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी रही लेकिन देर रात तब बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस ने बताया कि फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
सद्दाम पुत्र अतीक अहमद कौशांबी के पुरानी बाजार, भरवारी का रहने वाला है। वह स्नैक्स कंपनी के राजापुर स्थित कार्यालय में बतौर पीएसआर कार्यरत है। करीब 10 साल से वह यह काम कर रहा है। उसने पुलिस को बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार को वह वसूली करने धूमनगंज क्षेत्र आया था। सुलेमसराय, मुंडेरा व हरवारा में बकाया वसूली के बाद वह बेगमबाजार पहुंचा और वहां एक व्यापारी से 9600 रुपये लेकर वापस जाने लगा। इस दौरान उसके पास वसूली के 1.5 लाख रुपये थे जो उसने नारंगी व काले रंग के हैंडबैग में रखे थे।
अभी वह बम्हरौली स्थित अंकुर अस्पताल से 100 मीटर आगे ही पहुंचा था कि तभी पल्सर बाइक पर सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही असलहा निकाल लिया और गोली मारने की धमकी देकर रुपयों भरा बैग छीनकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद उसने शोर मचाया तो राहगीर जुटे और इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंच गई। भुक्तभोगी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दोनों बदमाशों ने मास्क पहन रखा था और वह वापस कौशांबी जाने वाले रास्ते पर भागे। पुलिस देर रात तक बदमाशों की तलाश में जुटी रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती रमेश पटेल ने बताया कि फिलहाल अज्ञात मेें मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।