फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sales of bulldozers increased in Yogi Sarkar-2, were counted earlier, now this number has become so

असर : योगी सरकार -2 में बढ़ी बुलडोजर की बिक्री, पहले गिनती के थे, अब इतनी हो गई संख्या

Mon, 09 May 2022 07:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 May 2022 07:16 AM IST
सार

माफिया से जमीन मुक्त कराने और अवैध कब्जा हटाने में बुलडोजर का बढ़ता इस्तेमाल देख इसे खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा सड़क निर्माण, खोदाई जैसे कार्यों में भी इसका खूब प्रयोग किया जा रहा है। ठेकेदारों को लगातार किराये पर बुलडोजर लेकर काम कराना महंगा पड़ रहा है।

विज्ञापन
Sales of bulldozers increased in Yogi Sarkar-2, were counted earlier, now this number has become so
डेमो पिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार की बदली कार्य संस्कृति में बुलडोजर की बढ़ी अहमियत का असर इसके दाम और बिक्री पर भी दिखने लगा है। प्रयागराज ही नहीं, आसपास के जिलों में भी बुलडोजर की बिक्री तेजी से बढ़ी है। जिले में पिछले पांच महीने के अंदर 60 बुलडोजर खरीदे गए। इस तरह से इनकी संख्या अब 200 के पार हो गई है। जबकि कीमत में भी तीन लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन



पहले बुलडोजर की कीमत 28.26 लाख रुपये थी। लेकिन इनका इस्तेमाल बढ़ता देख कंपनियों ने भी कीमत 31.33 लाख कर दी है। अब हर छोटे-बड़े ठेकेदार की यही चाहत रहती है कि उसके पास अपना एक बुलडोजर हो।
विज्ञापन



माफिया से जमीन मुक्त कराने और अवैध कब्जा हटाने में बुलडोजर का बढ़ता इस्तेमाल देख इसे खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा सड़क निर्माण, खोदाई जैसे कार्यों में भी इसका खूब प्रयोग किया जा रहा है। ठेकेदारों को लगातार किराये पर बुलडोजर लेकर काम कराना महंगा पड़ रहा है। उन्होंने बुलडोजर के किराये में ही मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह में खरीदे गए 60 बुलडोजर

यही वजह है कि बीते पांच महीने में ही 60 बुलडोजर खरीद लिए गए। पहले पंजीकृत बुलडोजर 140 के करीब ही थे। अब यह संख्या 204 हो गई है।  उधर, मांग को देखते हुए बुलडोजर निर्माता जेसीबी कंपनी ने दाम में करीब तीन लाख रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। ठेकेदारों के मुताबिक, जनवरी माह में जेसीबी की कीमत 28.26 लाख थी, जो अब बढ़कर 31.33 लाख रुपये हो गई है। 


लोक निर्माण विभाग में ठेकेदार देशराज सिंह ने बताया कि अब गांवों में निर्माण कार्य कराने, पुराने भवनों को गिराने के लिए लोग मजदूरों के बजाय बुलडोजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे ठेकेदारों में बुलडोजर खरीदने की होड़ लगी है। वहीं एक अन्य ठेकेदार आशीष कुमार का कहना है कि बेरोजगार युवाओं के लिए बुलडोजर कमाई का जरिया है। घर बनाने के लिए नींव खोदना हो या फिर सेफ्टी टैंक का निर्माण कराना हो, लोग किराये पर बुलडोजर ले जाते हैं। ग्रामीण इलाकों में बुलडोजर की मांग बढ़ी है।

दो महीने में ही बुलडोजर की बदौलत मुक्त कराई एक हजार बीघे से ज्यादा जमीन
आंकड़े बताते हैं कि पिछले सिर्फ दो महीने के अंदर ही जिला प्रशासन ने एक हजार 113 बीघे जमीन को माफिया या अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। जिसकी कीमत छह सौ करोड़ से भी ज्यादा है। इसके लिए अफसरों ने बुलडोजर का ही सहारा लिया और सरकार की मंशा को देखते हुए इसका इस्तेमाल बढ़ने के ही आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed