{"_id":"696b41ba490c9615bf006cb1","slug":"salaries-of-900-officers-and-employees-across-the-state-withheld-due-to-negligence-in-e-office-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ई-ऑफिस में लापरवाही पर प्रदेशभर के 900 अफसरों-कर्मचारियों का वेतन रोका, प्रयागराज के बीएसए का भी नाम शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ई-ऑफिस में लापरवाही पर प्रदेशभर के 900 अफसरों-कर्मचारियों का वेतन रोका, प्रयागराज के बीएसए का भी नाम शामिल
Sat, 17 Jan 2026 01:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:30 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ई-ऑफिस प्रणाली पर नियमित कार्य न करने पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
e office
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ई-ऑफिस प्रणाली पर नियमित कार्य न करने पर कड़ी कार्रवाई की गई है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि प्रदेशभर के 900 अधिकारी और कर्मचारी जो ई-ऑफिस पर कार्य नहीं कर रहे हैं, उन्हें तब तक वेतन नहीं मिलेगा, जब तक वे इस प्रणाली पर नियमित रूप से काम शुरू नहीं करते। प्रयागराज में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अनिल कुमार सहित 22 अफसरों व कर्मचारियों का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में बीएसए अनिल कुमार का कहना है कि जिले में डिजिटल कार्य सुचारू रूप से संचालित है। वे स्वयं भी ई-ऑफिस पोर्टल पर कार्य कर रहे हैं। सूची में उनका नाम कैसे शामिल हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोका गया है, उनमें खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया, जिला समन्वयक राजीव कुमार त्रिपाठी, विकास पांडेय, संतोष तिवारी, अभिनव सिंह, अमित कुमार सक्सेना, हिमांशु सिंह सहित अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन