{"_id":"5c0820b8bdec22418c7a8551","slug":"sakshi-said-now-neither-ram-mandir-nor-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी ने कहा, राम मंदिर अब नहीं तो कभी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी ने कहा, राम मंदिर अब नहीं तो कभी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव से भाजपा सांसद और निर्मल पंचायती अखाड़े के महामंडलेश्वर साक्षी महाराज का कहना है कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर बने। राम मंदिर आंदोलन चरम पर है। यदि अब राम मंदिर निर्माण की पहल नहीं की जाती, तो कभी नहीं की जाएगी। सरकार अयोध्या में धर्मसभा बुलाए और सोमनाथ की तर्ज पर अयोध्या में राम मंदिर के लिए कानून लाए। सरकार को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर निर्माण की पहल करनी पड़ेगी।
निर्मल पंचायती अखाड़े के भूमि पूजन में पहुंचे साक्षी महाराज ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में हनुमान जी वाले प्रकरण के बारे में स्थिति स्पष्ट की। कहा, योगी तो हनुमान जी के भक्त हैं, मीडिया की ओर से उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। इससे पहले विपक्ष के सवाल पर उन्होंने राहुल गांधी पर गिरगिट की तरह रंग बदलने का आरोप लगाया। फिलहाल विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसीलिए वह सिर्फ मोदी हटाओ की रट लगाए हुए है।
क्षुब्ध होकर लौट गए साक्षी
कीडगंज स्थित निर्मल पंचायती अखाड़े में संतों के साथ विमर्श के बाद साक्षी महाराज कुंभ मेला अधिकारी से मिलने पहुंचे। लेकिन, एक बैठक में व्यस्त होने के कारण कुंभ मेला अधिकारी के न पहुंचने पर एक घंटे इंतजार के बाद वह क्षुब्ध होकर लौट गए।
विज्ञापन
00