फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sakhis will deal with floods and natural disasters

Prayagraj News: बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से निपटेंगी सखियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sakhis will deal with floods and natural disasters
प्रयागराज। बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आपदा सखियां मोर्चा संभालेंगी। हाल ही में जिले की 40 सखियां आपदा मुख्यालय लखनऊ से प्रशिक्षण लेकर लौटी हैं। नदियों के कारण बाढ़ की समस्या जहां उत्पन्न होगी, वहां बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से होने वाली क्षति को कम करने के लिए आपदा सखियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में गंगा और यमुना नदियों के अलावा आधा दर्जन से अधिक सहायक नदियों में हर साल बाढ़ से लाखों का नुकसान होता है। प्रशिक्षण लेकर लौटीं कौड़िहार ब्लॉक की वंदना, बहरिया की रोशनी यादव, करछना की सविता और मेजा की कुमकुम ने बताया कि उन्हें नदियों के किनारे के इलाकों में बसे लोगों को जागरूक करके के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

यह सखियां राष्ट्रीय आजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। बहादुरपुर, करछना, मेजा, बहरिया, सैदाबाद, उरवा, जसरा और भगवतपुर विकास खंड के समुहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि नदियों के किनारे स्थित जिले के 127 गांवों की एक लाख से अधिक आबादी हर साल बाढ़ से प्रभावित होती है। इन्हीं प्रमुख गांवों के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आपदा सखियों के रूप चयनित कर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है।

आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक शरद कुमार सिंह ने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय की तरफ से इन आपदा सखियों को लखनऊ में प्रशिक्षण दिया गया है। जल्द ही इनकी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed