फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saints gathered under the leadership of Divyanggotthan Shri Ram Seva Trust performed aarti

Prayagraj News: रामोत्सव जागरण को निकले राम रथ का संगम की रेती पर हुआ भव्य स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Saints gathered under the leadership of Divyanggotthan Shri Ram Seva Trust performed aarti
तुलसी पीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य का पूरे देश में जन जागरण के लिए निकला श्रीराम रथ शुक्रवार को तीर्थराज प्रयागराज के संगम तट पर पहुंचा। यहां संतों -भक्तों ने रथ की भव्य आरती कर प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। दिव्य राम रथ देश के 75 तीर्थस्थलों के पवित्र जल,मिट्टी और भक्तों के एक चुटकी अक्षत के साथ 26000 किमी की लंबी यात्रा के बाद 13 जनवरी को अयोध्या धाम पहुंचेगा।
विज्ञापन




जगदगुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने बीते 25 नवंबर को राजस्थान के बीकानेर से भगवाध्वज फहराकर इस अमृत रथ को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया था। रथयात्रा का संचालन और प्रबंधन हनुमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तिलक दुबे कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस रथयात्रा का मकसद देश में सनातन धर्मावलंबियों के बीच जन जागरण करने के साथ रामलला की प्राण -प्रतिष्ठा के लिए भारत वर्ष के 75 तीर्थस्थलों के जल,मिट्टी और भक्तों के एक चुटकी अक्षत का संकलन कर अयोध्या धाम ले जाना है।बीकानेर से शुरू की गई भव्य रथयात्रा का देश भर में जगह जगह धर्माचार्यों,राज नेताओं और भक्तों की ओर से भव्य स्वागत किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रयागराज संगम क्षेत्र में निर्मल पंचायती अखाड़ा के संत महंत देवेंद्र शास्त्री और संत ज्ञान सिंह गुरुद्वारा पक्की संगत द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रों व स्वस्ति वाचन से संतों ने आराध्य का अभिसिंचन कर भोग,प्रसाद चढ़ाया।किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशिल्यानंद गिरि ने श्रीराम रथ की आरती कर पुष्प वर्षा की। इस यात्रा में वैष्णव दास महराज, संत राघवदास,रामजी पांडेय,दिनेश मौर्य,संतोष कुमार सिंह,विश्व रंजन गुप्ता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed