फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saints burnt posters of terrorist Pannu, Paramhans Das said - If seen in Mahakumbh, we will bury him alive

Mahakumbh: संतों ने आतंकी पन्नू के जलाए पोस्टर, परमहंस महाराज बोले- महाकुंभ में दिखा तो जमीन में घुसा देंगे

Wed, 01 Jan 2025 08:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 08:42 PM IST
सार

महाकुंभ में बदला लेने की धमकी देने वाले आतंकी पन्नू का साधु-संतों ने महाकुंभ में पोस्न्टर जलाया। उसके खिलाफ नारेबाजी की गई। अयोध्या के जगद्गुरु आचार्य परमहंस जी महाराज ने कहा कि आतंकी पन्नू महाकुंभ में दिखा तो उसे जिंदा घुसा देंगे।

विज्ञापन
Saints burnt posters of terrorist Pannu, Paramhans Das said - If seen in Mahakumbh, we will bury him alive
महाकुंभ में खालिस्तानी आतंकी पन्नू का पोस्टर जलाते संत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह उर्फ पन्नू की धमकी के बाद महाकुंभ में आए संतों में जबरदस्त उबाल है। महाकुंभ मेले के सेक्टर-16 में अयोध्या छावनी के जगतगुरु आचार्य परमहंस जी महाराज के नेतृत्व में संतों ने आतंकी पन्नू का पोस्टर जलाया। उसके खिलाफ संतों ने जोरदार नारेबाजी की। स्वामी परमहंस जी महाराज बोले कि अगर आतंकी पन्नू महाकुंभ में दिखा तो उसे जिंदा जमीन में दबा देंगे।

विज्ञापन


पन्नू की धमकी के बाद महाकुंभ में अलर्ट
संगम की रेती पर आयोजित होने वाले महाकुंभ को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। पिछले सप्ताह सुरक्षा का जिम्मा खुद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने ले लिया था। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि हर तरह की स्थिति में सभी सुरक्षा एजेंसियां तैयार हैं।
विज्ञापन





पीलीभीत में एनकाउंटर के बाद मामला सामने आया
बता दें कि सोमवार को यूपी के पीलीभीत जिले में तीन खालिस्तानी आतंकवादियों वीरेंद्र सिंह, गुरविंदर सिंह और जसनप्रीत सिंह के एनकाउंटर के बाद पन्नू ने अमेरिका से वीडियो जारी कर कहा कि वह इस घटना का बदला महाकुंभ में लेगा। उसने इस आयोजन को ‘हिंदुओं का आखिरी महाकुंभ’ बनाने और तीन शाही स्नानों (14 जनवरी को मकर संक्रांति, 29 जनवरी को मौनी अमावस्या और 3 फरवरी को अंतिम शाही स्नान) को निशाना बनाने की धमकी दी थी। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यूपी पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां चप्पे-चप्पे की निगरानी कर रही हैं। ड्रोन और फेस रिकग्निशन कैमरों जैसी तकनीक का उपयोग किया जा रहा है।

महाकुंभ में सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी
महाकुंभ मेले में सुरक्षा के सात स्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पूरे मेला क्षेत्र में ड्रोन तैनात होंगे, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। संवेदनशील इलाकों और प्रवेश द्वारों पर फेस रिकग्निशन तकनीक से लैस कैमरे लगाए गए हैं। संभावित साइबर हमलों को रोकने के लिए एक विशेष साइबर यूनिट काम कर रही है। एनएसजी और एटीएस की विशेष टीमें तैनात रहेंगी। जल, थल और वायु सुरक्षा में नदियों में गश्त के लिए स्पेशल बोट और वायुसेना के हेलिकॉप्टरों को तैनात किया गया है। महाकुंभ में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए भी खास इंतजाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed