{"_id":"601702ef9244ab6c6b76d559","slug":"saints-and-devotees-worship-triveni-at-the-confluence-for-the-liberation-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्ति के लिए संगम पर संतों-भक्तों ने की त्रिवेणी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्ति के लिए संगम पर संतों-भक्तों ने की त्रिवेणी पूजा
Mon, 01 Feb 2021 12:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : कोरोना से मुक्ति के लिए माघ मेले में पूजा पाठ करते संत।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम की रेती पर बसे माघ मेले में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए गए उपायों के बीच साधु-संतों और अधिवक्ताओं ने रविवार को महामारी के निवारण के लिए संगम पर पूजा-आरती की। इससे पहले संतों-भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। साथ ही देश में बनी वैक्सीन की सफलता और महामारी के समूल नाश के लिए मां गंगा से प्रार्थना की।
माघ मेले में अक्षयवट मार्ग स्थित बाबा मौजगिरि दत्तात्रेय शिविर में रविवार को संतों और भक्तों का समागम हुआ। इसमें अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों के अलावा हाईकोर्ट के अधिवक्ता, अफसर, किन्नर व अन्य भक्त शामिल थे। इस दौरान कोरोना से मुक्ति के लिए संगम पर पूजा की गई। संतों के साथ अधिवक्ता यात्रा के रूप में संगम पहुंचे। वहां गंगा पूजन कर कोरोना से मुक्ति और देश में निर्मित वैक्सीन को सफल बनाने के लिए मां गंगा और अन्य देवी देवताओं से प्रार्थना की गई।
गंगा पूजन में पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरि गिरि, उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती, प्रवक्ता महंत नारायण गिरि, महंत आंनद शेखर गिरि, इलाहाबद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह, अपर महाधिवक्ता विनोद कांत, अधिवक्ता देश रतन चौधरी, अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता प्रवीण कुमार गिरि, देवेंद्र मिश्रा नगरहा,किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि, किन्नर छोटी चौरसिया, महंत नीलकंठ गिरि,महंत पुष्कर गिरि, महंत इच्छा गिरि,भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी,विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी,पवन जायसवाल,अनुराधा सुंदरम, लोक सेवा आयोग के सदस्य कल्पराज सिंह, अरुण देशवाल समेत तमाम लोग उपस्थित थे।