{"_id":"629cf826-5fb2-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"saint-tried-to-commit-suicide-in-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ में साधु ने की आत्मदाह की कोशिश, हड़कम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ में साधु ने की आत्मदाह की कोशिश, हड़कम्प
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2013 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की उपेक्षा और भेदभावपूर्ण रवैये से क्षुब्ध दंडी स्वामी भार्गवाश्रम ने मंगलवार की सुबह आत्मदाह की कोशिश की। उन्होंने अलाव की जलती लकड़ी से अपने शरीर पर आग लगा ली। खुद को जिंदा जलाने की कोशिश से हंगामा मच गया।
विज्ञापन
दंडी स्वामी को जलता देख उनके साथ बेमियादी अनशन पर बैठे अन्य दंडी स्वामियों ने दौड़कर उन्हें बचाने का प्रयास किया। उनके हाथ से जलती लकड़ी को फेंककर, कपड़ों में लगी आग को बुझाने में चार अन्य दंडी स्वामी भी झुलस गए। सभी का उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
खबर पाकर मौके पर पहुंचे समिति के कोषाध्यक्ष स्वामी शंकराश्रम ने नाराज दंडी स्वामी को उनके शिविर में पहुंचा दिया। घटना को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। कई मांगों को लेकर दंडी स्वामी दस जनवरी से सेक्टर नौ स्थित दंडी स्वामी नगर चौराहे पर बेमियादी अनशन पर बैठे हैं। उनकी मांगों पर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो नाराज दंडी स्वामियों ने कुंभ के पहले स्नानपर्व मकर संक्रांति का बहिष्कार किया और डुबकी नहीं लगाई। बावजूद इसके जब प्रशासन की ओर से कोई पहल नहीं की गई तो मंगलवार की सुबह यह घटना हुई।
विज्ञापन
दंडी स्वामी प्रबंध समिति के अध्यक्ष स्वामी विमलदेवाश्रम के मुताबिक, प्रशासन दंडी स्वामियों के साथ लगातार उपेक्षा और पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। इसके कारण उनमें आक्रोश पनप रहा है। भोर में जब बाकी दंडी स्वामी नित्यकर्म के लिए शिविरों में गए थे तभी दंडी स्वामी भार्गवाश्रम ने आत्मदाह की कोशिश की। उन्हें बचाने में चार और दंडी स्वामी झुलस गए। घटना से हंगामा मचा और काफी भीड़ जमा हो गई।
दंडी स्वामी नगर की दिक्कतें
- हरिश्चंद्र पांटून पुल का निर्माण
- पूरे दंडी स्वामी नगर से जलनिकासी का अभाव
- गाटा मार्गों पर जगह-जगह चकर्ड प्लेटें गुम सहित कई समस्याएं