फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saina Nehwal News Prayagraj

Prayagraj News: साइना नेहवाल ने बड़े हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

Thu, 17 Aug 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 17 Aug 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal News Prayagraj
बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल मंगलवार की देर रात प्रयागराज पहुंचीं। अपने पिता हरवीर सिंह के साथ उन्होंने रात ही में संगम पर पहुंचकर बड़े हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद भोर में वह हैदराबाद के लिए रवाना हो गईं। वर्ष 2021 में भी वह पूरे परिवार के साथ संगम पर पूजा अर्चना की थी। करीब एक घंटे तक बड़े हनुमान मंदिर में रहीं साइना का यह दौरा बेहद गुप्त रहा। जिला खेल प्रशासन व स्थानीय खिलाड़ियों को भी साइना के शहर में होने की जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बाघंबरी पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरी ने साइना एवं उनके पिता को अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद दिया। साइना ने दर्शन के बाद इंस्टाग्राम पर हनुमान जी की आरती उतारते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। साइना नेहवाल ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाली भारत की पहली शटलर हैं। इसके साथ ही वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed