फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   : Sahitya Akademi Award honoring the poems composed on the struggles of the common man

प्रोफेसर बद्री नारायण बोले : साहित्य अकादमी पुरस्कार आम आदमी के संघर्षों पर रची गई कविताओं का सम्मान

Fri, 23 Dec 2022 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Dec 2022 12:33 AM IST
सार

बद्री नारायण को हिंदी भाषा की की कृति पर साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। तुमड़ी के शब्द कविता संग्रह पर साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा के बाद बद्री नारायण ने अपनी भावनाओं को साझा किया। उनका कहना है कि यह उनके जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है।

विज्ञापन
: Sahitya Akademi Award honoring the poems composed on the struggles of the common man
प्रोफेसर बद्री नारायण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कवि बद्री नारायण को प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान दिया जाएगा। अकादमी ने उनकी कविताओं के संकलन ’तुमड़ी के शब्द’ को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया है। इसके तहत एक लाख रुपये की नगद धनराशि प्रदान की जाती है। वह मौजूदा समय गोविंद वल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के निदेशक के पद पर तैनात हैं। 

विज्ञापन


बद्री नारायण को हिंदी भाषा की की कृति पर साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। तुमड़ी के शब्द कविता संग्रह पर साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा के बाद बद्री नारायण ने अपनी भावनाओं को साझा किया। उनका कहना है कि यह उनके जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर है। यह मेरा ही नहीं, आम आदमी के जीवन पर रची गई मेरी उन कविताओं के संस्रोत का भी सम्मान है। वह कहते हैं कि अब इस पुरस्कार के साथ ही चुनौतियां और जिम्मेदारियां अधिक पैदा हो गई हैं। अब पहले ज्यादा अच्छी कविताएं लिखने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।  

विज्ञापन

बद्री नारायण  90 के दशक में कविता लेखन शुरू किया था। उनका पहला कविता संग्रह सच सुने कई दिन हुए 1994 में आया था। इसके बाद शब्दपदीयम, खुदाई में हिंसा और तुमड़ी का शब्द प्रकाशित हुआ। हाल ही में उनकी प्रतिनिधि कविताओं का संकलन -प्रतिनिधि कविताएं -2022 प्रकाशित हुआ है।

उनकी कविताओं में प्रेम, करुणा, भाईचारा, अहिंसा के सर्वकालिक मूल्य उजागर होते हैं। उन्होंने कमजोरों, मजलूमों और पीछे छूट गए समूहों को कविता के जरिए आवाज देने की कोशिश की है। इससे पहले उनको कविता के लिए भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार, बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान, केदार सम्मान, स्पंदन कृति पुरस्कार, राष्ट्रकवि दिनकर पुरस्कार, शमशेर सम्मान और मीरा स्मृति सम्मान से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed