फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sagar Jain becomes the city's new DCP.

Prayagraj News: सागर जैन बने शहर के नए डीसीपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sagar Jain becomes the city's new DCP.
शहर की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और मजबूत करने के लिए पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी सागर जैन को डीसीपी सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

वहीं, अब तक डीसीपी सिटी का दायित्व संभाल रहे मनीष कुमार शांडिल्य को डीसीपी साइबर व क्राइम बनाया गया है। सागर जैन मूलरूप से मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के रहने वाले हैं। अप्रैल 2026 में प्रयागराज में तैनाती के बाद उन्हें डीसीपी क्राइम की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

प्रयागराज से पहले वह सहारनपुर, मुरादाबाद और वाराणसी में भी विभिन्न पदों पर तैनात रह चुके हैं। अब शहर के डीसीपी के तौर पर उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना, अपराध की रोकथाम और थाना स्तर की पुलिसिंग को मजबूत करना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एस. दीप्थी का भी प्रयागराज तबादला किया गया है। उनके पद और नई जिम्मेदारी को लेकर पुलिस मुख्यालय के आदेश के आधार पर विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed