फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sadhus stage sit-in to demand land, clash with security personnel

Prayagraj News: भूखंड की मांग को लेकर साधुओं का धरना, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sadhus stage sit-in to demand land, clash with security personnel
मेला कार्यालय में भूखंड की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते साधु संत। अमर उजाला
माघ मेला क्षेत्र में भूखंड आवंटन की मांग को लेकर सोमवार को साधु-संतों ने मेला प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मेला प्राधिकरण कार्यालय में स्थिति तनावपूर्ण हो गई और सुरक्षाकर्मियों नोकझोंक हुई। बाद में बातचीत के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों का आरोप था कि वेद विद्या गुरुकुलम, वेक्सला इंडिया ट्रस्ट मिर्जापुर, श्री वृद्धेश्वरनाथ महादेव गिरिजापुर तीर्थ क्षेत्र न्यास ट्रस्ट मिर्जापुर, श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा कामाख्या धाम असम सहित कई संस्थाओं को माघ मेले में भूखंड और आवश्यक सुविधाएं नहीं मिलीं। इसे लेकर जूना अखाड़ा के थानापति अभेदानंद गिरी, अष्ट कौशल महंत डॉ. योगानंद गिरी, वृद्धेश्वर महाराज, बुधेनाथ मंदिर गिरिजापुर मिर्जापुर के प्रतिनिधि तथा पंडित ब्रह्मानंद शास्त्री लोकेश्वर महादेव मिर्जापुर सहित कई संत-महंतों ने धरना दिया।
विज्ञापन

मेलाधिकारी ने साधुओं को सभागार में चलकर बातचीत करने का प्रस्ताव दिया लेकिन वे मौके पर ही बात करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों और साधु-संतों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। आरोप है कि कुछ साधु मेलाधिकारी की गाड़ी के आगे लेट गए। बाद में मेलाधिकारी और साधु-संत सभागार में पहुंचे और वार्ता हुई। इसके बाद मेलाधिकारी एसपी मेला कार्यालय पहुंचे, जहां फिर से साधुओं के साथ बातचीत हुई। लंबी वार्ता के बाद साधु-संतों से समस्या निदान पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
साधु-संतों की जो भी समस्याएं थीं, उनसे बातचीत कर समाधान कर दिया गया है। उन्होंने स्वयं वीडियो जारी कर संतोष जताया है। धक्का-मुक्की जैसी कोई घटना नहीं हुई।
- ऋषिराज, मेलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed