फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sadakat audacity spoils the atmosphere of the hostel, only 20 students are left in the hostel

Prayagraj : सदाकत के दुस्साहस ने बिगाड़ा हॉस्टल का माहौल, हॉस्टल में बचे हैं सिर्फ 20 विद्यार्थी

Wed, 01 Mar 2023 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 09:15 PM IST
सार

सिर्फ एक अवैध छात्र का दुस्साहस और पूरे हॉस्टल का माहौल बिगड़ गया। 215 छात्रों की क्षमता वाले हॉस्टल में महज 20 विद्यार्थी रह गए हैं। पूरे हॉस्टल में सन्नाटा पसरा है। जो छात्र हॉस्टल में रह गए हैं, उन्हें परीक्षा देनी है।

विज्ञापन
Sadakat audacity spoils the atmosphere of the hostel, only 20 students are left in the hostel
सदाकत खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिर्फ एक अवैध छात्र का दुस्साहस और पूरे हॉस्टल का माहौल बिगड़ गया। 215 छात्रों की क्षमता वाले हॉस्टल में महज 20 विद्यार्थी रह गए हैं। पूरे हॉस्टल में सन्नाटा पसरा है। जो छात्र हॉस्टल में रह गए हैं, उन्हें परीक्षा देनी है। परीक्षा के बाद हॉस्टल पूरी तरह से खाली हो जा जाने की आशंका है।

विज्ञापन

हॉस्टल के जिस कमरा नंबर-36 में उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रची गई, उस पर अवैध कब्जा करने वाले सदाकत खान ने जब सील किए गए कमरे का ताला तोड़ा था, उसी वक्त अधीक्षक की शिकायत पर सदाकत के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की होती तो हॉस्टल का माहौल नहीं बिगड़ता। आलम यह है कि हॉस्टल में एक से दूसरे कोने पर सभी कमरों में ताले लटक रहे हैं। छात्रों को इस भय के साथ हॉस्टल छोड़कर जाना पड़ा कि कहीं पुलिस उन्हें भी न उठा ले जाए।

विज्ञापन

सदाकत की तलाश में मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल पहुंची पुलिस एलएलबी प्रथम वर्ष के एक छात्र मुबस्सिर हारून को अपने साथ ले गई थी, जिसका अब तक कोई अतापता नहीं। ऐसे में हॉस्टल के छात्र और सहम गए हैं। हॉस्टल में 65 छात्र अवैध रूप से रह रहे थे, जो हाॅस्टल छोड़कर जा चुके हैं। वहीं, भय के कारण ज्यादातर वैध छात्र भी हॉस्टल छोड़कर जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को हॉस्टल के ज्यादातर कमरों में ताले लटकते मिले और जो छात्र अपने कमरों में थे, उन्होंने अंदर से कुंडी लगा रखी थी। हॉस्टल में जो छात्र बाकी रह गए हैं, वे अपने कमरे तक से बाहर नहीं निकल रहे हैं। वे सिर्फ परीक्षा देने जाते हैं। हॉस्टल के अधीक्षक इरफान खान का कहना है कि हॉस्टल में तकरीबन 20 छात्र रह गए हैं। इनमें से ज्यादातर दूसरे राज्याें के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed