फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Saba died due to heartattack.

हार्ट अटैक से मौत हुई थी सबा की

Wed, 03 Jul 2019 10:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Saba died due to heartattack.
Saba died due to heartattack. - फोटो : CITY DESK
हार्ट अटैक से हुई थी तरन्नुस सिद्दीकी उर्फ सबा की मौत
विज्ञापन

धूमनगंज के सुगम विहार कॉलोनी में रहने वाली फाइनेंस कंपनी की मैनेजर तरन्नुम सिद्दीकी उर्फ सबा (26) की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत पर लग रहे कयासों पर विराम लग गया है। घरवालों ने आरोप लगाया था कि उसकी हत्या की गई है।
राजरूपपुर स्थित सुगम विहार कॉलोनी में रहने वाली तरन्नुम उर्फ सबा सिविल लाइंस स्थित बजाज कैपिटल लिमिटेड में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थी। वह चार बहनों व एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। कई साल पहले मां की मौत के बाद वह सुगम विहार कॉलोनी में छोटे भाई जहान के साथ रहने लगी थी। जहान चार दिन पहले बड़ी बहन के पास चला गया था। परिजनों का कहना है कि सबा ने दो-तीन साल पहले कोठापार्चा में ज्वैलरी की दुकान चलाने वाले युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। जो उसके कमरे पर आता-जाता था। एक चर्चा यह भी रही कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में थे। मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब वह युवक चकिया में रहने वाली सबा की बड़ी बहन तान्या के घर पहुंचा। फिर बताया कि वह कमरे पर गया था लेकिन, बहुत आवाज देने पर भी सबा ने दरवाजा नहीं खोला। दोपहर में तान्या का पति वहां पहुंचकर बहुत देर तक दरवाजा खटखटाता रहा लेकिन, भीतर से कोई आवाज नहीं आई। सूचना पर अन्य परिजन भी पहुंच गए। जिसके बाद दरवाजा तोड़कर लोग घर के भीतर दाखिल हुए तो अंदर का कमरा भी भीतर से बंद मिला। इस दरवाजे को भी तोड़कर घरवाले अंदर गए तो वहां सबा मृत पड़ी मिली। उसके जीजा आसिफ ने आरोप लगाया कि उन्हें यकीन है कि सबा को जहर देकर मारा गया। यही वजह रही कि उसका शरीर काला पड़ गया था। आसिफ ने शक जताया कि सबा की मौत के पीछे कोठापार्चा में रहने वाले उसके पति का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन

सीओ बीएन सिंह ने बताया कि सबा को दरवाजा तोड़कर निकाला गया था, इसलिए रिपोर्ट दर्ज करने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया गया। बुधवार को रिपोर्ट से साफ हो गया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई थी। इस कारण इस मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम से पहले दिन पहले दिन भर सबा की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होती रहीं। जिस युवक के साथ वह लिव इन रिलेशन में रहती थी, उस पर ही सभी का शक जा रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सारे कयास शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed