फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rust-rooted nodal officer investigated in Pilar

पिलर में लगा दी जंग लगी छड-नोडल अधिकारी की जांच

Fri, 10 Jan 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rust-rooted nodal officer investigated in Pilar
Rust-rooted nodal officer investigated in Pilar - फोटो : SIRSA
पिलर में लगा दी जंग लगी छड़, जांच का आदेश
विज्ञापन

0 नोडल अधिकारी ने होम्योपैथिक कालेज में निर्माणधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण, पाईं खामियां
0 अरैल में लगाई चौपाल, बिजली कनेक्शन न देने पर अधिशासी एवं सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि
प्रयागराज। फाफामऊ स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय होम्यापैथिक कालेज में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम में कई स्तर पर खामियां मिली हैं। उसके पिलर में जंग लगी छड़ का इस्तेमाल किया गया है। नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने प्रयागराज प्रभण के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को कालेज के निरीक्षण के दौरान इन खामियों को पकड़ा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अफसरों को नमूने एकत्र कर जांच कराने का आदेश दिया।
प्रमुख सचिव ने ऑडिटोरियम के स्लोप एवं डिजाइन पर भी सवाल उठाया। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अफसरों की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट इंजीनियर को फटकार लगाई तथा हर कार्य की जांच का आदेश दिया। उन्होंने फाफामऊ में बन रहे विधि विज्ञान प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। उसमें ग्लास, डोर स्टापर आदि की गुणवत्ता खराब मिली। दरवाजे, टॉयलेट में लगे सेंसर काम नहीं कर रहे थे। प्रमुख सचिव ने सभी की जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसी क्रम में प्रमुख सचिव ने चाका के अरैल गांव में चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन को लेकर शिकायत की। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता तथा सहायक अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का आदेश दिया। उन्होंने विद्यालय में 16 जनवरी को कैंप लगाने का भी आदेश दिया। ग्राम सचिव सोलर लाइट, हैंडपंप आदि की बाबत सही जानकारी नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने ग्राम सचिव को चार्जशीट जारी की। इसके अलावा ग्राम सचिव एवं प्रधान की ओर से कराए गए कार्यों की जांच का आदेश दिया। प्रसव के लिए ग्रामीणों के शहर जाने पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई। अफसरों ने बताया कि 30 फीसदी प्रसव घरों में होता है। इस पर प्रमुख सचिव ने एनएनएम को दूर स्थानांतरण का निर्देश दिया। साथ ही अरैल में अच्छी एनएनएम की तैनाती के लिए कहा। उन्होंने गांव में हुए अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। अफसरों ने वहां बना खाना खाया। इस दौरान वंदना कुशवाहा की गोदभराई तथा छह माह के बच्चों का अन्नप्रासन भी कराया गया। प्रमुख सचिव ने गांव में बने गोवंश आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, सीडीओ प्रेम रंजन सिंह, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed