{"_id":"85230398-75b2-11e2-bc5c-d4ae52bc57c2","slug":"rush-on-railway-stations-and-bus-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर अब भी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों पर अब भी भीड़
इलाहाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 13 Feb 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर स्नानार्थियों का अब भी जमावड़ा है। इलाहाबाद जंक्शन, रामबाग और प्रयागघाट स्टेशनों से तीसरे दिन भी स्पेशल ट्रेनें चलाकर मौनी अमावस्या की भीड़ निकाली गई। इसके साथ ही नियमित ट्रेनों पर भी भारी भीड़ रही। सिविल लाइंस बस अड्डे पर भी पूरे दिन यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
दूसरी ओर मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की काफी संख्या होने की जानकारी से रेलवे और रोडवेज अफसरों की परेशानी कम नहीं हो रही है। भीड़ को निकालने के लिए इलाहाबाद जंक्शन से विभिन्न दिशाओं के लिए 12 और नैनी से छह ट्रेनें चलाई गईं। इसके बाद भी मंगलवार की शाम को ज्यादातर प्लेटफार्म ठसाठस भरे रहे। सिविल लाइंस साइड में यात्रियों की भीड़ है।
विज्ञापन
हालांकि, रेलवे ने स्मिथ रोड के हादसे वाले फुटओवर ब्रिज से यात्रियों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया है। लीडर रोड से भी यात्रियों की भीड़ जंक्शन परिसर में रोकटोक के बाद आने दी जा रही है। दोपहर 12 बजे से लेकर अपराह्न तीन बजे तक एक नंबर प्लेटफार्म पर भी यात्रियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
प्रयागघाट स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के रूप में चार ट्रेनें चलाई गई। लखनऊ-विन्ध्याचल इंटरसिटी को तीसरे दिन भी प्रयाग से ही लौटा दिया गया। रामबाग स्टेशन से भी तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। दूसरी इलाहाबाद जंक्शन की अपेक्षा रामबाग और प्रयाग स्टेशनों पर अब भीड़ में कमी आ गई है। सोमवार जैसी भीड़ दोनों स्टेशनों पर नहीं है। हालांकि, मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें मंगलवार को भी पैसेंजर के रूप में चलाई गईं।
इसके साथ ही सिविल लाइंस बस अड्डे पर दिन में लखनऊ रूट की बसों की कमी रही। फैजाबाद और कानपुर रूट की बसें पार्किंग में खड़ी होने के पहले ही ठसाठस भर जातीं. रोडवेज अफसरों का दावा है कि 1800 बसों को इलाहाबाद से रवाना किया गया। इसमें करीब एक लाख यात्री शहर के बाहर गए।