Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rush for trains to head home; buses packed with passengers; long waits endured.

दिवाली : घर जाने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भीड़, यात्रियों से पैक रहीं बसें, घंटों करना पड़ा इंतजार

Sun, 08 Nov 2026 02:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Nov 2026 02:38 PM IST
सार

दिवाली पर अपनों के बीच घर पहुंचकर खुशियां बांटने की चाहत शनिवार को प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर साफ नजर आई। दिवाली से एक दिन पहले शहर के प्रमुख परिवहन केंद्रों पर यात्रियों का सैलाब रहा।
 

विज्ञापन
Rush for trains to head home; buses packed with passengers; long waits endured.
दीपावली पर घर वापसी के लिए प्रयाग जंक्शन पर जुटी यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली पर अपनों के बीच घर पहुंचकर खुशियां बांटने की चाहत शनिवार को प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर साफ नजर आई। दिवाली से एक दिन पहले शहर के प्रमुख परिवहन केंद्रों पर यात्रियों का सैलाब रहा।

विज्ञापन


पूर्वांचल और बिहार जाने वाले मुख्य मार्गों पर वाहनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। इससे हर तरफ त्योहारी सीजन की गहमागहमी का माहौल रहा। प्रयागराज जंक्शन पर सुबह से ही दिल्ली और मुंबई से आने वाली ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन


इनमें से काफी ऐसे लोग रहे जो जंक्शन पर उतरने के बाद बुंदेलखंड, पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाली अन्य गाड़ियों का इंतजार करते दिखे। पर्व मनाने की जल्दी और यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए एक विशेष ट्रेन रवाना की गई, जिससे घर जाने वालों को काफी हद तक राहत मिली। उधर, प्रयाग स्टेशन पर भी गाजीपुर, अयोध्या और जौनपुर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ रही।


वहीं, सिविल लाइंस और अन्य डिपो से पूर्वांचल की तरफ जाने वाली रोडवेज बसों में जबरदस्त मारामारी रही। जौनपुर, देवरिया, आजमगढ़ और गोरखपुर रूट की बसें ठसाठस भरी दिखीं। कई यात्रियों को सीट पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी, तो कई लोग खड़े होकर ही गंतव्य की ओर रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed