फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rural women living in ghunghat are becoming lakhpatis : Pravin Patel

लखपती बन रही घूंघट में रहने वाली ग्रामीण महिलाएं : प्रवीण पटेल

Fri, 17 Jul 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 17 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rural women living in ghunghat are becoming lakhpatis : Pravin Patel
फोटो हनुमानगंज समूह की सखी उपहार प्रदान करते सांसद एवं अन्य अतिथि श्रोत आयोजक
बहादुरपुर विकास खंड में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संकुल स्तरीय संघ (सीएलएफ) की वार्षिक बैठक बुधवार को संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न समितियों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि घूंघट में रहने वाली ग्रामीण महिलाएं इस समय केंद्र एवं प्रदेश सरकार की सहायता से अपने हुनर का प्रदर्शन कर लखपती दीदी बन रही है। समूह सखियों के प्रस्ताव पर सांसद ने गांवों में सोलर लाइट जैसी सुविधाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बहादुरपुर विकास खंड के 66 गांवों में गठित स्वयं सहायता समूहों में तकरीबन 20 हजार से अधिक महिलाएं विभिन्न उत्पादों के क्षेत्र में अपने हुनर का प्रदर्शन कर रही है। छिबैया गांव की सोनी यादव, धरौली की रामदुलारी, रामनाथपुर गांव की सुमन, देवकली की मनोरमा एवं चकिया घरहरा की सपना आदि के समूह शहद, एलोवेरा जेल, प्लास्टिक के खिलौने, टॉयलेट क्लीनर, फिनायल, साबुन, हेयर बैंड, आदि सौंदर्य सामग्रियों का उत्पादन कर रही है।
विज्ञापन

बीएमएम मंजुला श्रीवास्तव, शबीना, ममता पटेल और अंजली मौर्या ने बताया कि समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को स्थानीय और जिले स्तर पर मार्केटिंग की जा रही है। कई समूह की सखियों ने अब तक लाखों का कारोबार कर चुकी हैं। मुख्य अतिथि ने सीएलएफ के सौजन्य से लखपती दीदीयों को उपहार भी प्रदान किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अरुणेंद्र यादव, एडीओ कोआपरेटिव आलोक त्रिपाठी, एडीओ आईएसबी संजय सिंह, नीशा, बीनू सुमन, श्रद्धा यादव समेत बड़ी संख्या में समूह सखियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed