फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rupees 3 lakh fraud

काम कराने के नाम पर हड़प लिए तीन लाख

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
rupees 3 lakh fraud
प्रयागराज। सिविल लाइंस निवासी एक व्यक्ति के साथ ₹3 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सिविल लाइंस निवासी नीरज श्रीवास्तव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बेनीगंज निवासी नीरज अस्थाना ने उन से काम कराने के लिए कुल ₹3 लाख कई महीने पहले लिए थे। इसमें से ₹ एक लाख नकद व ₹ दो लाख चेक के माध्यम से उन्होंने उसको दिए थे। हालांकि ना तो काम ही हुआ और ना ही उसने रुपए वापस किए। यही नहीं रुपए मांगने पर धमकी भी देने लगा। जिसके बाद भुक्तभोगी ने जॉर्ज टाउन थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed