{"_id":"6aecd6c6c07a364fa90e115c","slug":"rumor-of-a-womans-abduction-from-the-court-premises-sparks-a-stir-police-issue-a-denial-allahabad-news-c-261-1-pr11004-151275-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: न्यायालय परिसर से महिला के अपहरण की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस ने किया खंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: न्यायालय परिसर से महिला के अपहरण की अफवाह से मचा हड़कंप, पुलिस ने किया खंडन
Fri, 06 Nov 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर से एक महिला के अपहरण की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के बाद बृहस्पतिवार को हड़कंप मच गया। वीडियो में महिला के अपहरण किए जाने का दावा किया जा रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच की तो अपहरण की सूचना पूरी तरह भ्रामक निकली।
पुलिस ने बताया कि एक मामले के सिलसिले में पीड़िता बृहस्पतिवार को न्यायालय परिसर आई थी। न्यायालय से निकलने के बाद वह अपने माता-पिता के साथ सुरक्षित चली गई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसके अपहरण की सूचना प्रसारित होने लगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि संबंधित महिला वर्तमान में अपनी मां और भाई के साथ मंझनपुर थाने में सुरक्षित मौजूद है। सीओ मंझनपुर सौरभ सामंत ने बताया कि महिला के अपहरण की सूचना पूरी तरह गलत और भ्रामक है। वह अपनी मां और भाई के साथ थाने में मौजूद है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में किए जा रहे अपहरण के दावे का खंडन किया जाता है। भ्रामक सूचना फैलाने के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है।