फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rudy reached Allahabad, said the Congress-SP inefficient public

रूडी पहुंचे इलाहाबाद, कहा कांग्रेस-सपा को जनता ने नाकारा

Tue, 28 Feb 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 28 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rudy reached Allahabad, said the Congress-SP inefficient public
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री राजीव प्रताप रूडी का कहना है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस-सपा गठबंधन को पूरी तरह से नाकार दिया है, जबकि मायावती सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए ही इलेक्शन लड़ रही है। प्रदेश की जनता को यह तीनों ही दल पसंद नहीं है। जनता अब सिर्फ विकास चाहती है, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार कर रही है। यूपी में पांच चरणों में हो चुके मतदान से जो रुझान मिले हैं उससे प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है।
विज्ञापन


राजीव प्रताप रूडी सोमवार को चित्रकूट से लौटते हुए कुछ देर के लिए इलाहाबाद रुके थे। यहां उन्होंने यूपी चुनाव को लेकर कहा कि सभी चरणों में भाजपा का प्रदर्शन अब तक बेहतर रहा है। छठे और सातवें चरण में भी यह क्रम जारी रहेगा। कहा कि यूपी में बसपा और सपा के शासनकाल को जनता देख चुकी है। दोनों ही सरकारों में भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला रहा। रूडी के अनुसार पीएम मोदी गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके पूर्व इलाहाबाद आने पर मंदर मोड़ पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुबोध सिंह, सुशील मिश्र ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। शहर आने पर पार्षद नीरज गुप्ता, रजनीकांत आदि से भी केंद्रीय मंत्री की मुलाकात हुई। बाद में शाम 4.30 बजे केंद्रीय मंत्री बम्हरौली एयरपोर्ट से विमान द्वारा दिल्ली के लिए  रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed