फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ruckus of Kanwariyas, beat up salesman by jamming, sabotage

प्रतापगढ़ में कांवड़ियों का हंगामा, जाम लगाकर सेल्समैन को पीटा, तोड़फोड़

Mon, 18 Jul 2022 11:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ruckus of Kanwariyas, beat up salesman by jamming, sabotage
लालगंज के इंदिरा चौक में दुकानदार से विवाद के बाद जाम लगाये कांवड़ियों को हाथ जोड़कर मनाते सीओ। स - फोटो : PRATAPGARH
लालगंज कस्बे में सोमवार को टेंपो से घुइसरनाथधाम धाम से लौट रहे कांवड़ियों ने बाइक से टक्कर लगने के बाद हंगामा खड़ा कर दिया। इंदिरा चौक के समीप हाईवे पर जाम लगाने के बाद एक दुकान में तोड़फोड़ करते हुए सेल्समैन की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दुकानदार व सेल्समैन को बयान दर्ज करने के लिए पुलिस साथ ले गई।
विज्ञापन

सोमवार को बाबा घुइसरनाथधाम में जलाभिषेक के बाद नगर कोतवाली के सिटी कस्बे के कांवड़िए टेंपो से घर लौट रहे थे। लालगंज नगर के घुइसरनाथ रोड पर बिजली की दुकान के सामने खड़ी बाइक से टेंपो की टक्कर हो गई। इसे लेकर दुकानदार विपिन कनौजिया की कांवड़ियों से कहासुनी हो गई। तभी पीछे से बड़ी संख्या में कांवड़िए आ गए। यह देख विपिन भाग निकला। कावंड़ियों ने विपिन के बगल की मुश्ताक की दुकान में छिपे होने की आशंका में सेल्समैन जीतलाल सोनी की जमकर पिटाई कर दी। दुकान में रखा माइक व साउंड क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

सैकड़ों की संख्या में जुटे कावंड़ियों ने नारेबाजी करते हुए इंदिरा चौराहे पर जाम लगा दिया। इसके चलते लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर वाहन फंस गए। खबर पाकर सीओ रामसूरत सोनकर मौके पर पहुंचे और कांव़ियों को किसी तरह मनाया। इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल खत्म होने के बाद पहुंचे एसडीएम
नगर में कांवड़ियों के हंगामे के चलते करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही। जाम में राहगीरों के वाहन फंसे रहे। बवाल देख कुछ देर के लिए दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। घटना के करीब एक घंटे बाद एसडीएम सौम्य मिश्र मौके पर पहुंचे।

माहौल खराब करने का किया गया प्रयास
नगर में दुकानदार व कांवड़ियों के बीच हुए विवाद का फायदा उठाकर कुछ शरारती तत्वों नेे माहौल खराब करने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी फोटो व वीडियो भेजकर विवाद को हिंदू-मुस्लिम का रंग देने का प्रयास किया गया। हालांकि दुष्प्रचार अधिक देर नहीं चल सका। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed