फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ruckus at Amreha toll plaza, workers beaten up

अमरेहा टोल प्लाजा पर बवाल, कर्मियों को पीटा

Sat, 15 Feb 2020 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Feb 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at Amreha toll plaza, workers beaten up
रायभा टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
अमरेहा टोल प्लाजा पर शुक्रवार को पहुंचे स्कॉर्पियो सवार लोगों ने जमकर बवाल किया। कर्मियों की पिटाई करने के साथ दो लाख रुपये की कीमत वाले हैंड होल्ड फास्टैग रीडर के साथ 4500 रुपये नगदी भी छीन ले गए। घटना से प्लाजा पर जाम की स्थिति बन गई। मामले में अमरेहा टोल कर्मियों ने गौहनिया चौकी प्रभारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


टोल प्लाजा कर्मियों ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे सफेद रंग की स्कॉर्पियो पर सवार दो लोग प्लाजा पहुंचे। उनसे टोल मांगा जाने लगा तो वे अभद्रता करने लगे। विरोध किया गया तो मारपीट पर उतारू हो गए। आरोप है कि उन्होंने कर्मियों की पिटाई की। टोल पर इस घटना से तनाव की स्थिति बन गई। जब तक और लोग पहुंचते अराजकतत्वों ने कर्मियों ने टोल से दो लाख रुपये की कीमत वाले हैंड होल्ड फास्टैग रीडर ले लिया और कर्मचारियों के पास मौजूद नगदी 45000 रुपये छीन लिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि अराजकतत्वों ने प्लाजा की ईटीसी सेवा को भी आधे घंटे तक बाधित कर दिया इससे जाम की स्थिति भी बन गई। अराजकतत्वों ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कर्मियों ने मामले की शिकायत गौहनिया चौकी प्रभारी को तहरीर दी है और हैंड होल्ड फास्टैग रीडर के साथ 45000 रुपये दिलाने के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि  मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed