फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RSS pracharak pramukh Swat Ranjan developed India it is necessary to deal with challenges like terrorism and u

आरएसएस के प्रचारक प्रमुख बोले : विकसित भारत के लिए आतंकवाद व अर्बन नक्सलवाद जैसी चुनौतियों से निपटना जरूरी

Sun, 07 Jun 2026 12:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jun 2026 12:32 PM IST
सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने देशवासियों से देश के सामने खड़ी चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
RSS pracharak pramukh Swat Ranjan developed India it is necessary to deal with challenges like terrorism and u
गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में बोलते स्वात रंजन और मौजूद स्वयं सेवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस ) के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने देशवासियों से देश के सामने खड़ी चुनौतियों का मिलकर मुकाबला करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत को विकासशील से विकसित राष्ट्र बनाने के लिए आतंकवाद, अर्बन नक्सलवाद, मतांतरण और बाजारवाद जैसी चार बड़ी चुनौतियों से मिलकर निपटना होगा। इसके लिए संघ के साथ पूरे समाज को आगे आना होगा। उन्होंने यह विचार आरएसएस काशी प्रांत की ओर से आयोजित गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में आयोजित 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग सामान्य एवं प्रांत घोष वर्ग के समापन समारोह में व्यक्त किए।

विज्ञापन


कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए स्वांत रंजन ने कहा कि पिछले 100 वर्षों से संघ हिंदू समाज को सशक्त बनाने और राष्ट्र जागरण के कार्य में लगा है। इसके लिए शुरुआती दौर में उपेक्षा और उपहास का भी सामना करना पड़ा। आज समाज में संघ की स्वीकार्यता बढ़ी है। हालांकि, हमें इस स्थिति से संतुष्ट न होकर आगे और परिश्रम करना है। उन्होंने आगे कहा कि भारत प्राचीन और हिंदू राष्ट्र है।
विज्ञापन


इसकी रक्षा के लिए हिंदू समाज ने पसीना और खून बहाया है। आर्यों के बाहर से आने की थ्योरी पूरी तरह मनगढ़ंत और सुनियोजित साजिश है। इससे सावधान रहने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं का निर्माण करने के लिए देशभर में और 98 संघ शिक्षावर्ग चल रहे हैं। इसका उद्देश्य है वर्ग में तैयार होकर के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में संघ कार्य को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. जगदीश गुलाटी ने कहा कि संघ पूरे समाज को जोड़ने के लिए काम कर रहा है। सभी देशवासियों को संघ से जुडना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

RSS pracharak pramukh Swat Ranjan developed India it is necessary to deal with challenges like terrorism and u
गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में बोलते स्वात रंजन और मौजूद स्वयं सेवक। - फोटो : अमर उजाला।

घोष के सुरों के बीच 100 की व्यूह रचना का हुआ प्रदर्शन

संघ के शताब्दी वर्ष के प्रतीक के रूप में प्रशिक्षणर्थियों ने मैदान पर अनूठा प्रदर्शन किया। घोष के प्रशिक्षणार्थियों ने भारतीय रागों पर आधारिक रचनाओं का वादन करते हुए 100 की संख्या की आकृति में व्यूह रचना बनाई। इसके साथ ही स्वास्तिक, शंख में किरण, वेणु में स्वर पाठ का प्रदर्शन कर वहां मौजूद जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ संघ प्रार्थना से हुआ। इसके बाद शिक्षार्थियों ने ध्वज की मान वंदना प्रदक्षिणा से की। शिक्षार्थियों ने दंड, पद विन्यास, यष्टि, नियुद्ध, दंड व्यायाम योग, व्यायाम योग, आसन का आकर्षक प्रदर्शन किया।

मंच पर जगदीश गुलाटी के साथ प्रांत संघ चालक अंगराज, सर्वाधिकारी गौतम सिंह रहे। इस अवसर पर वर्गकार्यवाह डा. संजय, सर्वव्यवस्था प्रमुख आशीष, प्रांत प्रचारक रमेश, सुनील, राम चंद्र, कौशल, मुरलीपाल, डा राकेश, डॉक्टर मुरार जी त्रिपाठी , डा. कुलदीप, डा. नीरज अग्रवाल, डा कीर्तिका अग्रवाल, विधायक पीयूष रंजन, हर्षवर्धन बाजपेई , सिद्धार्थनाथ सिंह, दीपक पटेल, राजमणि कोल आदि मौजूद रहे।

संगठन की आंख, नाक और कान की तरह काम करता है प्रचार विभाग

विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के परिषद शिक्षा वर्ग के छठे दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय मुख्य मार्ग प्रमुख राजेंद्र सक्सेना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि वर्तमान समय बौद्धिक युद्ध का युग है। इसमें प्रचार विभाग संगठन की आंख, नाक और कान की तरह काम करता है। सत्र में विहिप के प्रांत मंत्री डॉ. राज नारायण सिंह ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी सनातन परंपराओं का ध्वजवाहक बनकर भावी पीढ़ी को प्रेरित करने की है। उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार और गुरुजी के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं को योगासन व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में दिवाकर नाथ त्रिपाठी, नितिन, सुरेश अग्रवाल, बृजभूषण, महेश सिंह, रचना सिंह, शुभांगी सिंह, डाॅ. दीपा यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed