फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rs 44 lakh missing from currency chest of Canara Bank, case against two employees

Prayagraj : केनरा बैंक के करेंसी चेस्ट से 44 लाख गायब, दो कर्मचारियों पर मुकदमा

Sat, 16 Mar 2024 11:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Mar 2024 11:42 AM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों ने बंडल में से नकदी निकाली है। इस तरह से अब तक कुल 44 लाख रुपये की कमी की बात सामने आई है और जांच के आगे बढ़ने पर यह आंकड़ा और बढ़ भी सकता है। एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Rs 44 lakh missing from currency chest of Canara Bank, case against two employees
रुपये। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय अंतर्गत स्थित शाखा के करेंसी चेस्ट से 44 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। इनमें से 39 लाख रुपये की कमी आरबीआई कानपुर ने पकड़ी। जबकि, बैंक की आंतरिक जांच में और पांच लाख रुपये की हेराफेरी की बात सामने आई। सीसीटीवी फुटेज से मिले साक्ष्यों के आधार पर बैंक प्रबंधन ने दो कर्मचारियों पर गबन, धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

विज्ञापन


इस मामले में तहरीर केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज में तैनात सहायक महाप्रबंधक शिवराम मिश्रा ने दी है। इसमें उन्होंने बताया कि केनरा बैंक एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है। इसके क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत बैंक की करेंसी चेस्ट शाखा सिविल लाइंस में है। उन्होंने बताया कि सात फरवरी को यह सूचना मिली कि करेंसी चेस्ट प्रयागराज से भारतीय रिज़र्व बैंक, कानपुर को प्रेषित नकदी में लगभग 39 लाख रुपयों की कमी पाई गई है।

विज्ञापन

बैंक के पास सीसीटीवी फुटेज के रिकाॅर्ड उपलब्ध हैं, जिसमें गिनती/छंटाई कक्ष के अंदर और बाहर जाने वाले व्यक्तियों को देखा जा सकता है। बैंक ने अपनी आंतरिक जांच शुरू कर दी है, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। प्रारंभिक जांच के निष्कर्षों के दौरान पता चला कि नकदी की छंटाई विवेक कुमार सिंह निवासी करेली और दैनिक कर्मचारी रघुवीर यादव निवासी नसरतपुर, सोरांव की उपस्थिति में की गई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक, कानपुर की ओर से 39 लाख रुपये की कमी पाए जाने की सूचना के बाद शेष नकदी की गिनती के दौरान लगभग पांच लाख रुपये और कम पाए गए। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों ने बंडल में से नकदी निकाली है। इस तरह से अब तक कुल 44 लाख रुपये की कमी की बात सामने आई है और जांच के आगे बढ़ने पर यह आंकड़ा और बढ़ भी सकता है। एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed